दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के 22 ग्रुपों के 34 पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

उज्जैन, अग्रिपथ। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के अंतर्गत उज्जैन रीजन का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित 34 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पारस जैन थे। विशेष अतिथि के रूप में सामाजिक संसद अध्यक्ष अशोक जैन चायवाला थे । फेडरेशन के संरक्षक शिरोमणि पुष्पादेवी कासलीवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश कासलीवाल, रीजन प्रभारी बाहुबली पांड्या, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र कांसल सहित फेडरेशन के अन्य पदाधिकारी की मौजूदगी में शपथ अधिकारी दिनेश दोषी ने उज्जैन रीजन की प्रथम अध्यक्ष स्नेहलता सोगानी, सचिव पंकज जैन, कोषाध्यक्ष अभय पण्ड्या सहित फेडरेशन के अंतर्गत आने वाले 360 ग्रुपों के उज्जैन रीजन के 22 ग्रुपों के विविध 34 पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई।

इसके पूर्व समाजसेवी श्रवण सोगानी ने भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण किया एवं समाजसेवी नरेंद्र बिलाला ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉ. सीके कासलीवाल, अरुण सेठी, मनीष जैन, महेंद्र जैन, राजकुमार पाटनी, अजित बंडी, महेंद्र गोधा, महेंद्र सेठी, जिनेन्द्र जैन, महावीर जैन, अनुभव जैन, संगीता जैन, नीलू बागडिय़ा, संगीता सोगानी, मीनल जैन, रूपल शाह आदि ने विविध पदों की शपथ ली । समारोह में रीजन के अन्य शहर से मन्दसौर, नीमच, देवास, शाजापुर, भानपुरा आदि ग्रुपों के सभी पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे ।

समारोह के संयोजक प्रवीण रावत, प्रशांत जैन, प्रतीक चौधरी, सिद्ध प्रकाश झांझरी थे। कायक्रम का संचालन राजेश कासलीवाल एवं विक्रांत जैन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शोध को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता होना चाहिये : पांडेय

Mon Oct 18 , 2021
माधव कॉलेज में कुलपति का हुआ सारस्वत सम्मान उज्जैन, अग्रिपथ। विक्रम विश्वविद्यालय ने कृषि पाठ्यक्रम लागू कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विक्रम विवि में 205 पाठ्यक्रमों के अध्ययन अध्यापन को प्रभावशील बनाया गया है। विश्वविद्यालय और कॉलेजों के समन्वय से हम नए कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे […]

Breaking News