दुष्कर्म केस में वसूली का प्रयास करने वाले भाजपा नेता पर केस दर्ज

ऑडियो वायरल होने से खुली थी पोल, ब्लैकमेल के आरोपियों पर भी धारा बढ़ी

उज्जैन,अग्निपथ। पोहा फैक्ट्री मालिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला से समझौते का झांसा देकर लाखों रुपए वसूलने का प्रयास भाजपा नेता को भारी पड़ गया। प्रकरण से संबंधित वायरल ऑडियो और शिकायत होने पर नागझिरी पुलिस ने गुरुवार को भाजपा नेता पर केस दर्ज कर दिया। वहीं ब्लैकमेल के आरोपियों पर भी धारा बढ़ा दी।

सर्वविदित है नागझिरी स्थित पोहा फैक्ट्री संचालक भरत उर्फ बंटी बिंदल पर महिला कर्मचारी ने बंधक बनाने, छेड़छाड़ व दुष्कर्म का केस दर्ज करवा रखा है। 5 सितंबर को दर्ज इस प्रकरण में अहिरवार समाज के संभाग अध्यक्ष, सर्व रविदास संघ प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा अजा मोर्चा आईटी सेल नेता शंकरलाल अहिरवार ने समझौता के दावा कर आरोपी से लाखों रुपए वसूलने का प्रयास किया था।

मांग पूरी नहीं होने पर वह आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे थे। लेकिन इस संबंध में उनके द्वारा भोपाल की नीतू शर्मा से की चर्चा के 6 ऑडियो वायरल होने से उनकी पोल खुल गई थी। वसूली के प्रयास का खुलासा होने पर बिंदल की पत्नी रजनी ने अहिरवार के खिलाफ एसपी व महिला थाने में शिकायत की थी।

मामले में जांच के बाद गुरुवार रात टीआई विक्रम इवने ने अहिरवार पर धारा 384, 389 में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। याद रहे ऑडियो वायरल होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी अहिरवार को नोटिस जारी कर दिया था।

बड़बोलापन भारी पड़ा

गौरतलब है अहिरवार ने बिंदल से वसूली के लिए नीतू को झांसा दिया था कि कलेक्टर, एसपी, महिला टीआई उसके दबाव में हंै। उसने जज व महिलाओं पर भी अनर्गल टिप्पणी कर पीडि़ता तक को गिरी हुई बता दिया था।

दावा किया था कि मामले में कुछ पत्रकार भी शामिल हैं और महिला 25 लाख की मांग कर रही है, लेकिन वह कम दे देगा और पत्रकारों को भी संभाल लेगा। उसके इसी वार्तालाप के ऑडियो वायरल होने पर वह चाल बताने का प्रयास करने लगा था।
अब गैर जमानती धारा बढ़ी
याद रहे रजनी बिंदल ने दिनेश मालवीय व रिंकू मालवीय के खिलाफ भी शिकायत की थी। आरोप लगाया कि दोनों पत्रकार बनकर आए और अन्य साथी व आरोप लगाने वाली महिला से मिलकर बंटी से पांच लाख रुपए मांगे थे। नहीं देने पर झूठा केस दर्ज करवा दिया। मामले में टीआई इवने ने दिनेश व रिंकू पर 12 अक्टॅूबर को 384, 419 व 34 के तहत केस दर्ज कर दोनों को तलाशा, लेकिन वह अब तक हाथ नहीं आए। इसी दौरान जांच के बाद पुलिस ने उन पर धारा 389 भी बढ़ा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भोपाल के बैंक अधिकारी की कार पेड़ से टकराई, मौत

Thu Oct 21 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। आगर रोड पर गुुरुवार शाम भोपाल के एक बैंक अधिकारी हादसे का शिकार हो गए। कार पेड़ से टकराने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही परिवार उज्जैन के लिए जयपुर से रवाना हो गया। मामले में घट्टिया पुलिस जांच कर रही […]

Breaking News