दूसरी पुण्यतिथि पर कोरोना शहीद टीआई यशवंत पाल को पुष्पांजलि

उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना काल में अपनी सेवाएं देते हुए तत्कालीन नीलगंगा थाना प्रभारी यशवंत पाल कोरोना की चपेट में आने से बचाए नहीं जा सके। आज ही के दिन 21 अप्रैल 2020 को वह सेवा करते शहीद हो गए थे।

नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील द्वारा थाना परिसर में पुष्पांजलि समारोह रखा गया था। नीलगंगा थाना पुलिस ने श्रद्धांजलि दी गई। एसएसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल भी थाने पहुंचे थे। इस अवसर पर पुलिस नगर ग्राम रक्षा समिति जिला संयोजक एसएन शर्मा एवं अनुभाग एवं थाना संयोजक अशोक वर्मा, कल्पेश गट्टानी, अनुपम श्रीवास्तव, मूलचंद जोनवाल, मंछामन नगर विकास समिति अध्यक्ष बीएल नामदेव, शैलेश पाठक, कांग्रेस नेता दीनदयाल बड़ोदिया आदि ने उनका स्मरण करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

गौरतलब है कि मार्च 2020 में कोरोना ने तेजी के साथ शहर को अपनी चपेट में लिया था। जिसको लेकर लॉकडाउन लगा दिया गया था। नीलगंगा थाना क्षेत्र के अंबर कालोनी में कोराना से दूसरी मौत होने पर टीआई यशवंत पाल ने योद्धा की तरह क्षेत्र की कमान संभाल ली थी। वह दिन-रात क्षेत्र में लोगों को संक्रमण से बचाते-बचाते खुद संक्रमित हो गये थे।

उन्हे उपचार के लिये निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन हालत बिगड़ती चली गई और इंदौर रैफर करना पड़ा। जहां 21 अप्रैल 2020 को उनका निधन हो गया था। पुलिस विभाग ने उन्हे योद्धा का दर्जा देते हुए उनकी पुत्री को विभाग में एसआई की ज्वाईनिंग दी। गुरुवार को दूसरी पुण्यतिथि होने पर नीलगंगा स्टॉफ ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। जिसमें एसएसपी पहुंचे और पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर मकाश्रे निलंबित

Thu Apr 21 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। कोतवाली थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर महेंद्र मकाश्रे को एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने निलंबित कर दिया है। महेंद्र मकाश्रे के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश जारी किए गए है। सोशल मीडिया पर चल रही इंदौर से जुड़ी एक खबर के बाद एसपी ने यह कदम उठाया […]