देवासरोड पर 2 सडक़ दुर्घटना में एक की मौत

मौत

उज्जैन, अग्निपथ। देवासरोड पर बीती रात हुई 2 सडक़ दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। 2 गंभीर घायल हुए है। मृतक देवास का रहने वाला था और घायल उत्तरप्रदेश के निवासी है।

नरवर थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार रात 10 बजे वेयर हाऊस के सामने बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखा जाता उससे पहले ही मृतक का मोबाइल बजने लगा। ए बुलेंस चालक ने कॉल रिसिव किया तो आवाज आई पापा कब आ रहे हो। चालक ने परिजनों से चर्चा कर घटना की जानकारी दी। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे तो सामने आया कि मृतक जावेद पिता इस्माईल शेख (38) निवासी देवास है। जावेद ड्रायवरी करता था और दोस्त से मिलने नागझिरी आया था। गुरुवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।

देर रात डिवाइडर से टकराई बाइक: देवासरोड पर ही नरवर थाने से कुछ दूरी पर रात 1 बजे के लगभग तेजगति से आती बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक पर 2 युवक सवार थे। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। एक गंभीर घायल हुआ था। दूसरे को कम चोंट लगी थी। जिनसे पूछताछ में बताया कि उसका नाम राहुल है, गंभीर घायल अनिलसिंह है। दोनों उत्तरप्रदेश के राजपुरा में रहते है और गुजरात से बाइक पर सवार होकर उत्तरप्रदेश जा रहे थे। दोनों गुजरात में मजदूरी करते है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी है।

परीक्षा के तनाव में 12 वीं की छात्रा ने खाया जहर, मौत

उज्जैन, अग्निपथ। 2 मार्च से शुरु हो रही 12 की परीक्षा से पहले तनाव में आई छात्रा ने जहर खा लिया था। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां रात में उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया।

अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी अनुसार मकाडोन के ग्राम कडोदिया से बुधवार शाम साक्षी पिता नटवरलाल (17) को परिजन गंभीर हालत में उपचार के लिये लेकर आए थे। कुछ घंटे बाद साक्षी की मौत हो गई। मामले में मर्ग कायम कर सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों का कहना था कि साक्षी कक्षा 12 वीं की छात्रा थी। गुरुवार को उससे परीक्षा का पहला पेपर देने जाना था, लेकिन वह पढ़ाई को लेकर काफी तनाव में आई गई थी। जब परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो बेसुध हालत में मिली थी। अस्पताल पुलिस चौकी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग डायरी माकडोन पुलिस को सौंपने की बात कहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

800 करोड़ का बजट, खुद की आय 50 के पार भी नहीं

Thu Mar 2 , 2023
बजट की परिचर्चा में आयुक्त का ईशारा, बढ़ेंगे यूजर चार्जेस उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम के नए बोर्ड के पहले बजट में शहर के नागरिकों को करों का अधिक भुगतान करना पड़स सकता है। बजट पर परिचर्चा के दौरान महापौर मुकेश टटवाल और नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह ने इसके […]

Breaking News