देवास तक पंहुचा लाउड स्पीकर पर अजान का मसला

dewas hanuman chalisa

टीम आजाद सावरकर ने कलेक्ट्रेट के समक्ष किया हनुमान चालीसा का पाठ

देवास, अग्निपथ। महाराष्ट्र उत्तरप्रदेश एवं देश के अन्य प्रांतो से होता हुआ लाउडस्पीकर पर अजान का मसला देवास तक पंहुच गया। सोशल साईटस पर तो इस मुद्दे को लेकर लगातार विविध तरह की टीका टिप्पणिया, प्रतिक्रियाएँ विगत दिनो से लगातार सामने आती रही है।

शनिवार शाम को टीम आजाद सावरकर द्वारा लाउड स्पीकर पर तेज आवाज में अजान विरोध में कलेक्ट्रेट के समक्ष, सयाजी द्वार पर मानव श्रृंखला बनाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। हनुमान चालीसा पाठ में अतिथि के रूप में सिहोर के कथा वाचक पं. मोहित राम जी पाठक एवं सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी रहे। मंच से सांसद सोलंकी ने अपने उदबोधन में कहा कि यदि देश की सुरक्षा करना है, बचाना है तो सनातन धर्म, संस्कृति की सुरक्षा, बचाना अनिवार्य है।

मुगल आक्रांताओं ने सनातन धर्म, संस्कृति को नष्ट करने में किसी प्रकार की कोर कसर नहीं छोड़ी, लेकिन नाकाम रहे। सनातन धर्म, संस्कृति हमे शास्त्र के साथ शस्त्र धारण करना भी सिखाती है। गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि नियंत्रण पर दिये गये निर्देशों का हवाला देते हुए लाउड स्पीकर पर तीव्र आवाज में अजान का विरोध विविध संगठनों द्वारा किया जा रहा है।

टीम आजाद सावरकर के राहुल रामराज ने बताया कि हनुमान चालीसा पाठ में बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के युवा, जनप्रतिनिधि एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। महाआरती एवं प्रसादी वितरण के साथ हनुमान चालीसा पाठ का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पार्श्वनाथ सिटी के रहवासियों ने किया थाने का घेराव

Mon May 16 , 2022
कालोनाइजर और नगरनिगम के पूर्व अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े उज्जैन, अग्निपथ। देवासरोड पर नागझिरी में इस्को पाईप फैक्ट्री की जमीन पर बनी पार्श्वनाथ सिटी के रहवासियों ने सोमवार शाम नागझिरी थाने का घेराव कर दिया। रहवासी कॉलोनाइजर और नगर निगम के पूर्व अधिकारियों के […]