देवास: सहकारी समिति प्रबंधक के यहां EOw का छापा

देवास/उज्जैन। देवास जिले में कन्नौद के पास डोकाकुई में सहकारी समिति प्रबंधक गोविंद बागवान के 3 ठिकानों पर EOW ने छापामार कार्रवाई की। आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की मंगलवार सुबह की गई कार्रवाई अब भी जारी है।

मात्र आठ हजार रुपए वेतन पाने वाले समिति प्रबंधक गोविंद बागवान के पास करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। छापे के दौरान फर्जी PAN कार्ड और वोटर ID कार्ड भी बरामद किए गए हैं। आरोपी पूर्व में भी किसानों के नाम पर फर्जी लोन बताकर उनके लोन माफ करवा पैसा हड़प चुका है, जिस पर कन्नौद पुलिस थाने में FIR भी दर्ज हुई थी। मामले में आरोपी सहकारी समिति प्रबंधक गोविंद बागवान जेल में बंद रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘भगत के वश में हैं भगवान’

Tue Feb 22 , 2022
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ संचालक मोहन भागवत जी अपनी तीन दिवसीय यात्रा समाप्त कर भोपाल लौट चुके हैं। उनके प्रवास से संघ कार्यकर्ताओं को क्या शिक्षा मिली और कितना लाभ हुआ इसका अंदाजा तो हम नहीं लगा सकते, हाँ परंतु संघ प्रमुख भागवत जी भूतभावन महाकालेश्वर के […]

Breaking News