दोस्त की विधवा मां के एकतरफा प्यार में डूबे युवक ने जान दी

उज्जैन, अग्निपथ। लॉकडाउन में अपने दोस्ता की विधवा मां से हुए एकतरफा प्यार में डूबे युवक ने जब शादी का प्रस्ताव रखा तो महिला ने इंकार कर दिया। आहत होकर युवक ने जहर खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने विधवा को जीने का अधिकार देने और धोखा मिलने की बात लिखी है।

पंवासा थाना टीआई मुनेन्द्र गौतम ने बताया कि क्षेत्र में किराये का मकान लेकर रहने वाले गोपाल पिता रामनारायण शर्मा 26 वर्ष ने गुरुवार दोपहर जहर खा लिया था। उसे समीप रहने वाला दोस्त अजय अस्पताल लेकर पहुंचा था। रात में गोपाल की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था मैने विधवा से प्यार किया, लेकिन उसने मुझे धोखा दिया और पैसे भी ले लिये।

टीआई के अनुसार सुसाइटनोट जब्त कर जांच में लिया गया है। गोपाल के मूल रूप से आगर का रहने वाला था और कुछ समय से उज्जैन में रहकर दूध डेयरी पर काम करता था। उसे दोस्त अजय ने पंवासा में किराये का मकान दिलाया था। गोपाल को दोस्त की विधवा मां से प्रेम हो गया था। इस दौरान उसने रुपये भी दिये थे। घटना की जानकारी लगने पर भाई माणकचंद और रिश्तेदार उज्जैन पहुंच गये थे। पोस्टमार्टम के बाद भाई को शव अंतिम संस्कार के लिये सौंप दिया गया है। सुसाइड नोट की जांच और उक्त महिला के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टिकटॉक पर देखा था विडियो

गोपाल ने जहर खाने से पहले सुसाइड नोट में लिखा था कि मैने टिकटॉक पर विडियों देखा था जिसमें बताया था कि विधवा को भी जीने का अधिकार है। सीमा के विधवा होने पर मैने उससे प्यार किया। उसे मैं जीने का अधिकार देना चाहता था, उसने रुपये भी ले लिये और धोखा दे दिया।

दोस्त साथ करता था काम

जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान अजय ने बताया कि वह गोपाल के साथ काम करता था। मां को रुपयों की जरुरत थी उसने गोपाल से पैसे उधार लिये थे। कुछ रुपये जमीन गिरवी रखकर लौटा दिये थे। गोपाल मां पर शादी का दबाव बना रहा था। वह अपनी गाड़ी गिरवी रखकर उसे कुछ और पैसे लौटाने उसके घर गया था। जहां वह बेहोश मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध कॉलोनी बनाने वाले सात कॉलोनाइजर को कोर्ट ने जेल भेजा

Fri Dec 4 , 2020
उज्जैन, अग्निपथ। अवैध कॉलोनी बनाने के प्रकरणों में सात कॉलोनाइजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। मामले में पुलिस को एक कॉलोनाइजर की तलाश है। नगर निगम ने गुुरुवार को तीन थानों में आठ कॉलोनाइजर पर वर्ष 2014 से 2020 तक बिना अनुमति व लाइसेंस के […]