दो भाइयों की हत्या करने वाले परिवार को दोहरी उम्रकैद

न्यायालय

रंजिश में पत्थर से कुचलकर मार डाला था

उज्जैन,अग्निपथ। जिला न्यायालय ने पांच साल पहले हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में गुरुवार को फैसला सुनाया। न्यायालय ने जघन्य हत्याकांड में महिला सहित परिवार के पांच लोगों को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है।

धोबी गली निवासी विशाल लश्करी और जितेंद्र पिता प्रेमराज कुशवाह के बीच काफी समय से विवाद था। रंजिश के चलते 16 जुलाई 2017 की रात 10 बजे जितेंद्र ने विशाल के घर जाकर गाली देने लगा। मना करने पर पुत्र विवेक, करण,ओमप्रकाश कुशवाह व एक नाबालिग आरोपी तलवार-चाकू लेकर उसके घर में घुस गए और हमला कर दिया।

यह देख विशाल को उसका भाई रवि बचाने आया तो पांचों ने उसे भी चाकू मार दिए और जितेंद्र की पत्नी प्रभा उर्फ सुनीता ने छत पर से रवि को पत्थर मारे। घायल होकर गिरने के बाद भी जितेंद्र आदि ने विशाल व रवि का सिर पत्थर से कुचल दिया।

कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए इस दोहरे हत्याकांड में अब तक की सुनवाई के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके वाणी ने गुरुवार को फैसला सुनाया। उन्होंने दोषी सिद्ध होने पर पांचों को दोहरी उम्रकैद के साथ विभिन्न धाराओं में भी सजा सुना दी।

नाबालिग का फैसला लंबित

फैसले के संबंध में उपसंचालक अभियोजन डॉ. साकेत व्यास ने बताया दोहरे हत्याकांड को सनसनीखेज अपराध में शामिल किया गया था। मामले में नाबालिग भी आरोपी है,जिसका प्रकरण विचाराधीन है। प्रकरण में शासन का पक्ष जिला लोक अभियोजक राजकुमार नेमा व एडीपीओ सूरज बछेरिया ने रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कारपेंटर की पत्नी सदमे में, बेटियों के साथ सुसाइड करना बना पहेली

Thu Aug 18 , 2022
उज्जैन,अग्निपथ। कारपेंटर ने तीन बेटियों के साथ मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या क्यों की। इस सवाल का जवाब जीआरपी को 36 घंटे बाद भी नहीं मिल सका। वजह घटना से आहत मृतक की पत्नी की हालत खराब होना है। हालांकि सुसाइड नोट के आधार पर मामला अवैध संबंधों के कारण […]
तीन बेटियों के साथ ट्रेन के सामने कुदा और जान दे दी।