नए वकीलों को बेस्ट जजमेंट और नॉलेज दिलाएंगे : सिंह

उज्जैन बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों को दिया प्रमाण पत्र, सम्मान भी किया गया

उज्जैन, अग्निपथ। बार एसोसिएशन के नए सदस्यों को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र देने के साथ ही सम्मान भी किया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एनपी सिंह ने कहा, वे नए वकीलों को अच्छा नॉलेज और बेस्ट जजमेंट दिलाने का प्रयास करेंगे। ताकि नए वकीलों को काम करने में आसानी हो और वे देश भर में उज्जैन का नाम कर सकें।

उन्होंने कहा, वे कई जिलों में रहे हैं। परन्तु उज्जैन में आज बार में वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान देखा, ऐसा पहले कहीं नहीं देखा है। यह परंपरा को बार के नए सदस्य और वकील मिलकर बनाए रखे। उन्होंने कहा, नॉलेज कहीं से भी किसी से भी मिले। हासिल करें। यह वकालात के पेशे में सफलता की सबसे बड़ी पूंजी है। बार को पुरानी किताबें सस्ती दर पर दिए जाने का विचार है। ताकि वकीलों को इससे लाभ मिल सके।

इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष रवींद्र त्रिवेदी ने कहा, वे चुनाव लडऩे से लेकर अब तक एक ही एजेंड़े पर काम कर रहे हैं। नए वकीलों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना। बार की लाइब्रेरी को समृद्ध करने के लिए काम किया जाएगा। इसमें सभी वकीलों का साथ लिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सुरेंद्र शर्मा ने किया। इस दौरान बार के वरिष्ठ सदस्य नारायण प्रसाद शर्मा, श्रीराम शर्मा, बसंतीलाल पाठक, चुनाव अधिकारी निलेश योगी, सचिव प्रमोद चौबे, राजेश जोशी, योगेश व्यास, हरदयाल सिंह ठाकुर आदि वकील मौजूद थे।

वकीलों के नए अध्याय की शुरूआत

बार एसोसिएशन में 2004-05 तक वरिष्ठ वकील चुनाव में जीतते थे। लेकिन इसके बाद से चुनाव में वरिष्ठ वकीलों के स्थान पर युवा वकील चुनाव में जीतने लगे। करीब 15 साल बाद फिर से यह परंपरा बदली है। इसमें फिर से वरिष्ठ वकील का चुनाव होने लगा है। इसकी जानकारी देते हुए वरिष्ठ वकील सुरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि उनके बाद योगेश व्यास युवा वकील के तौर पर चुनाव जीते थे फिर यह सिलसिला चलने लगा। परन्तु 15 साल बाद रवींद्र त्रिवेदी के चुनाव जीतने के बाद नए अध्याय की शुरूआत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संभाग स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उज्जैन कारपोरेशन रही विजेता

Tue Oct 5 , 2021
उज्जैन संभाग की टीम इंदौर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा उज्जैन, अग्निपथ। संभाग स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2021 का आयोजन महानंदा बास्केटबॉल एरीना पर किया गया। जिसमें संभाग के सभी बालक एवं बालिका वर्ग की दोनों टीमों ने भाग लिया। एसोसिएशन की सचिव ऋतु शर्मा ने बताया कि […]

Breaking News