नगरनिगम में इस बार महापौर सहित 30 पार्षद जीतकर आएंगे

महाकाल दर्शन को आए पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने किया दावा

उज्जैन, अग्निपथ। प्रदेश सरकार में गृहमंत्री रहे कांग्रेस के बाला बच्चन ने सोमवार की दोपहर भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने उज्जैन नगरनिगम में अपना बोर्ड बनने का दावा किया है। उन्होंने दर्शन के दौरान नंदी बाबा के कान में अपनी मन की मुराद भी कही। पूछने पर हंस दिए और कहा कि मन की मुराद बताई नहीं जाती।

महाकालेश्वर मंदिर के नंदीहाल में बाला बच्चन जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया के साथ दोपहर 1 बजे के लगभग आए। उन्होंने गर्भगृह की दहलीज से भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। नंदी बाबा के कान में अपनी मुराद कही। बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा सभी वार्डों में गहन जनसंपर्क किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके प्रत्याशियों को मतदाताओं का आशीर्वाद भी मिल रहा है।

जनता महापौर पद के प्रत्याशी महेश परमार को भरपूर समर्थन दे रही है। मैंने भी उनके साथ वार्डों का भ्रमण किया है। उनको अपार जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के 54 वार्डों में से 30 पर उनकी पार्टी के पार्षद चुनाव जीतकर आएंगे। उन्होंने नगरनिगम में बोर्ड बनने की बात भी कही।

सुबह 6.30 बजे तक नहीं खुला काउंटर : महाकालेश्वर मंदिर के निर्गम गेट पर स्थित 3 नंबर काउंटर सोमवार की सुबह 6.30 बजे तक नहीं खुला था। जिसके खुलने का इंतजार श्रद्धालु करते रहे। गौरतलब रहे कि मंदिर के अधिकांश काउंटरों के खुलने का समय निर्धारित नहीं होने के कारण श्रद्धालु इंतजार करते हुए वापस चले जाते हैं। हाल ही में मंदिर प्रशासक द्वारा देरी से आने को लेकर तीन काउंटर कर्मियों को निलंबित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकालेश्वर मंदिर स्ट्रक्चर को खतरा, अस्थाई पुल निर्माण के लिए 20 फीट गहरे गड्ढे खोदे

Mon Jul 4 , 2022
ओंकारेश्वर मंदिर से 10 फीट दूर खोदे, एएसआई और जीएसआई के निर्देशों का खुला उल्लंघन उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर का स्ट्रक्चर काफी पुरातन स्वरूप का है। स्ट्रक्चर का निरीक्षण करने के लिए पिछले वर्ष एएसआई (आर्कलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) और जीएसआई (जियालॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) की टीम […]
Mahakal mandir khudai 04 07 22