शासन द्वारा जनहित की अनेक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है- डॉं. चौधरी

सरदारपुर, अग्निपथ। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉं. प्रभुराम चौधरी बुधवार को जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान चौधरी सर्वप्रथम सरदारपुर के राजोद स्थित मंडी पहुंचे। याहं उन्होंने औद्योगिक नीति निवेश एवं प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के साथ स्वामित्व योजना के अंतर्गत आबादी भूमि अधिकार अभिलेख का वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

मंत्री डॉं. चौधरी ने कहा कि आज से इस योजना के माध्यम से सरदारपुर के 54 गांव के हितग्राहियों को इसका लाभ मिलेगा। जिन लोगों को पीढियों से अपने मकान का मालीकाना हक नहीं मिला था, उन लोगों को इस योजना के माध्यम से उनका हक मिलेगा। यह महाकल्याणकारी योजना है। जिससे आपको स्वामित्व का अधिकार मिला है। इसके लिए ड्रोन से सर्वे का कार्य कर लोगों को उनका अधिकार दिया जा रहा है।

धार जिले के लिए तीन सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत किए गए है वही 23 केंद्र स्वीकृत किए जाएगे। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में पूरी तरह सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई कसर नहीं रखी जाएगी। इस अवसर पर मंत्री डॉ चौधरी ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन राजोद का लोकार्पण भी किया। जिसकी लागत 146.00 लाख रुपए है ।

औद्योगिक नीति निवेश एवं प्रोत्साहन मंत्री दत्तीगांव ने कहा कि इस क्षेत्र से मुझे बहुत अपनत्व मिला है। आज से यह योजना भू- स्वामी को गृह स्वामी बनाएगी। इससे पहले राष्ट्रीय सम्पत्ति शिथिल पडी हुई थी। जिसका कोई सद्उपयोग नहीं हो रहा था। जिले में यह योजना सबसे पहले सरदारपुर से शुरू की गई है। जिससे अब आपकी सम्पत्ति को उसका वास्तविक मूल्यांकन मिलेगा। इसके साथ ही इस पट्टे से उन्हे आवश्यकता पडऩे या स्वरोजगार के लिए लोन प्राप्त हो सकेगा।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यहॉ पर शासकीय जमीन का चयन कर ले ताकि यहां उद्योग स्थापित कर क्षेत्र के लोगो को रोजगार के अवसर प्रदान किया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मालती पटेल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रोग्राम का लाईव प्रसारण एलईडी के माध्यम से दिखाया गया ।

प्रधानमंत्री ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत आबादी भूमि अधिकार अभिलेख का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया। इस दौरान उन्होंने योजना में लाभांवित हुए हितग्राहियों से चर्चा की। इसके पश्चात कार्यक्रम में प्रतिकात्मक रूप से लाभांवित हितग्राही को आबादी भूमि अधिकार अभिलेख का वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक सरदारपुर प्रताप ग्रेवाल, पूर्व विधायक वेलसिंग भूरिया, कलेक्टर डॉ पंकज जैन, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आशीष वशिष्ट सहित जनप्रतिनिधि अधिकारी व हितग्राही मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान; वरुण गांधी और मेनका गांधी बाहर, मिथुन चक्रवर्ती को मिली जगह

Thu Oct 7 , 2021
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान गुरुवार को हुआ। बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से वरुण गांधी को बाहर कर दिया गया है। वरुण काफी समय से सरकार की नीतियों के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। वरुण की बयानबाजी का खामियाजा उनकी मां मेनका गांधी […]

Breaking News