नगर निगम ने विकास प्राधिकरण से मांगे फर्जी रजिस्ट्रियों के स्वामित्व के दस्तावेज : पोरवाल

नगर निगम

उज्जैन, अग्निपथ। विकास प्राधिकरण उज्जैन के द्वारा विकसित बसंत विहार योजना के सेक्टर ए के भूखंड क्रमांक 1 से 18 तक के भू स्वामित्व की स्थिति स्पष्ट करने हेतु नगर पालिक निगम के नगर निवेश शाखा ने उज्जैन विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र लिखा है।

उक्त दावा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री भरत पोरवाल ने प्रेस को जारी एक बयान के माध्यम से किया है। उनका दावा है कि उन्होंने 24 सितंबर 2021 को निगमायुक्त को शिकायत कर कहा था कि विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित बसंत विहार योजना में सेक्टर ए के भूखंड क्रमांक 3/1 से 3/12 एचआईजी पर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के द्वारा उनके स्वामित्व की भूमि नहीं होने के बावजूद विक्रय पत्रों का संपादन किया तथा फर्जी रजिस्ट्रियों के आधार पर नक्शे पास कर दिये।

भरत पोरवाल ने बताया कि सेक्टर ए भूखंड क्रमांक 1 से 18 तक जो सर्वे क्रमांक 10/1/2 पर स्थित है के स्वामी बालाराम, जगदीश, लीलाबाई हैं, भू अधिकार ऋण पुस्तिका एवं खसरे में बहेसियत ये तीनों भूमि स्वामी दर्ज है। पोरवाल के द्वारा इस संबंध में संबंधितों के विरूध्द कार्यवाही करने की मांग की गई। नगर निवेश शाखा ने विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से पत्र के माध्यम से कहा कि बसंत विहार योजना सेक्टर ए भूखंड क्रमांक 1 से 18 के भू स्वामित्व के संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए जानकारी उपलब्ध करवायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पांच लाख रुपए नहीं देने पर कर रहे थे ब्लैकमेल, दो पर केस दर्ज

Tue Oct 12 , 2021
मामला: पोहा फैक्ट्री मालिक पर लगे दुष्कर्म के आरोप का उज्जैन,अग्निपथ। पोहा फैक्ट्री मालिक पर दर्ज केस में मंगलवार को फिर नया मोढ़ आया है। मामले में नागझिरी पुलिस ने दो कथित पत्रकारों पर ब्लैकमेल करने का केस दर्ज किया है। आरोप है कि घटना सामने आने से पूर्व से […]

Breaking News