वर्ष 2022-23 तैराकी में उज्जैन को अभूतपूर्व सफलता

उज्जैन, अग्निपथ। जि़ला तैराकी के अध्यक्ष क़ुतुब फातेमी एवं सचिव दिलीप जोशी बाबा ने बताया कि हाल ही में अंबाला (हरियाणा)में सम्पन्न हुई 18 वी राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी प्रतियोगिता में उज्जैन से  सुभाष चंद्र गुप्ता ने 2 रजत, 1कांस्य पदक, दिलीप जोशी (बाबा) 2 स्वर्ण, 3 रजत पदक, सुनिल पारिख ने 1 रजत 1 कांस्य पदक एवं सोमेश शर्मा ने 1 रजत पदक प्राप्त किया।

सोमेश शर्मा ने उडूपी (कर्नाटक) में 10 किलोमीटर ओपन समुद्री तैराकी में 70प्रतिभागियों में 6 स्थान प्राप्त किया। फातेमी एवं जोशी ने बताया कि खेलो इंडिया गेम्स तैराकी प्रतियोगिता भोपाल में 7 से 11 फरवरी तक आयोजित की जा रही है। इसमें तकनीकी अधिकारी के तौर पर दिलीप जोशी एवं पूनम को आमंत्रित किया गया है एवं शिवाली शर्मा को मध्य प्रदेश के महिला तैराकी दल का प्रशिक्षक का दायित्व सौंपा गया है। जिला तैराकी संघ के संरक्षक प्रवीण वशिष्ठ , जि़ला तैराकी संघ अध्यक्ष क़ुतुब फातेमी,सदस्य विक्रमसिंह पटेल, दिनेश हरभजनका द्वारा बधाई दी गई है।

उज्जैन के दीपेश ने खेलो इंडिया में रजत पदक पर जमाया कब्जा

उज्जैन, अग्निपथ। ग्वालियर में आयोजित हो रही खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत जिमनास्टिक स्पर्धा में ऑलराउंड में दूसरा स्थान हासिल कर उज्जैन के जिमनास्ट दीपेश लश्करी ने रजत पदक पर कब्जा जमाया है। आगामी 2 दिनों में दीपेश से और भी पदक की उम्मीद बनी हुई है।

उज्जैन जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन के सचिव ओ. पी. शर्मा के अनुसार दीपेश को ओलंपिक कोच लखन शर्मा द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दीपेश को रजत पदक मिलने पर अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक आरएल वर्मा, ओलंपिक लखन शर्मा, साई कोच अभिषेक शर्मा, राष्ट्रीय निर्णायक जितेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे और उन्होंने दीपेश को शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दराते से की पत्नी की हत्या, बचाव में पत्नी ने पति की नाक काटी

Sat Feb 4 , 2023
नलखेड़ा, अग्निपथ। समीपस्थ ग्राम कुशलपुरा में पति-पत्नी के विवाद में पति ने पत्नी के ऊपर धारदार हथियार से हमला बोल दिया जिसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई वही पत्नी ने अपने बीच बचाव में पति की नाक काट दी जिसे घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया […]

Breaking News