नगर निगम में निर्वाचन शाखा के प्रभारी को बदला

नगर निगम विशेष सम्मेलन

उज्जैन, अग्निपथ। नगरीय निकाय चुनाव से पहले ईवीएम संबंधी ड्यूटी के लिए नगर निगम के एक मृत कर्मचारी का नाम भेज देने के मामले में निर्वाचन शाखा के प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही हुई है। नगर निगम की निर्वाचन शाखा के प्रभारी को पद से हटा दिया गया है, साथ ही उसे शोकॉज नोटिस भी जारी किया गया है। न

गरीय निकाय चुनाव के दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय ने नगर निगम के कर्मचारियों के नाम मांगे थे। नगर निगम से जिन कर्मचारियों के नाम भेजे गए उनकी ड्यूटी ईवीएम क्लियर करने के काम में लगा दी गई। जिला निर्वाचन से जारी आदेश में शामिल 22 कर्मचारियों की सूची में नगर निगम के भृत्य किशोर श्रीवास्तव का भी नाम शामिल था।

किशोर श्रीवास्तव का 6 साल पहले ही देहांत हो चुका है और पिछले 3 साल से किशोर श्रीवास्तव का बेटा नगरनिगम में अनुकंपा नियुक्ति पर काम कर रहा है। इस लापरवाही का खुलासा होने के बाद नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता ने मामले की जांच कराई। पता चला कि नगर निगम की निर्वाचन शाखा से ही यह लापरवाही हुई है।

निर्वाचन शाखा के प्रभारी मुकेश सिंगारिया को प्रभारी के पद से हटा दिया गया। नगर निगम की जनगणना शाखा में पदस्थ लिपिक वर्ग-1 हरिराम धूपकरिया को अब निर्वाचन शाखा का प्रभारी बनाया गया है। मुकेश सिंगारिया, हरिराम धूपकारिया के अंडर में काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटवारों ने बंद किया काम, 31 तक हड़ताल पर

Wed May 25 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। राजस्व विभाग की सबसे अहम कड़ी कोटवारों ने काम बंद हड़ताल कर दी है। बुधवार से आरंभ हुई कोटवारों की यह हड़ताल 31 मई तक चलेगी। इस दौरान उज्जैन जिले के 1300 से ज्यादा कोटवार किसी तरह का काम नहीं करेंगे। बुधवार को जिलेभर से आए कोटवार कोठी […]