नरेन्द्र दीवान को मिला मिस्टर एमपी का खिताब

उज्जैन, अग्निपथ । इंदौर में आयोजित 47वीं सीनियर बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा, दूसरी मेन फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप मे बॉडी बिल्डर नरेन्द्र दीवान ने मांस पेशियों का शानदार प्रदर्शन कर मिस्टर एम पी 2022 के खिताब एवं मेंदोला ट्रॉफी पर कब्जा किया।

राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मध्य प्रदेश के चेयरमेन प्रेम सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मिस्टर इंडिया जितेंद्रसिंह कुशवाह ने बताया कि राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मध्य प्रदेश, उज्जैन के तत्वावधान में इंदौर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा विधायक रमेश मेंदोला ट्रॉफी बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा का भव्य आयोजन माँ अहिल्या की नगरी इंदौर के सयाजी होटल मे किया गया। मध्यप्रदेश के 33 जिला इकाइयों के 253 शरीर साधकों ने संगीत की धुन पर राष्ट्र भक्ति गीतों पर थिरकते हुए शानदार खेल की दावत खेल प्रेमियों को प्रदान की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हम चुप रहेंगे (4 अप्रैल 2022)

Sun Apr 3 , 2022
10 नम्बरी… हमने पिछले सप्ताह लिखा था। अपने पपेट जी की परीक्षा को लेकर। इशारा स्वच्छता की तरफ था। जिसमें अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। देश की राजधानी से कभी भी परीक्षकों की टोली आ सकती है। मगर, उनको क्या दिखायेंगे? इस यक्ष प्रश्न का जवाब किसी के […]