मोबाइल बन रहा था बाधक, ज्यादा दर्शनाथियों को मिलेगा मौका-प्रशासक

भस्मारती में भी मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध, समिति के निर्णय का अच्छा असर देखा गया

उज्जैन,अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में आगामी नववर्ष की तैयारियोंं को लेकर मोबाइल को भी प्रतिबंधित किया गया है। भस्मारती में मोबाइल को प्रतिबंधित किया गया है। पंडे पुजारियों के भी मोबाइल चलाने पर कुछ क्षेत्रों में प्रतिबंधित किया गया है। प्रतिबंध का पालन नहीं किये जाने पर जुर्माना भी किया जा रहा है। मोबाइल पर प्रतिबंध का फीडबैक अच्छा मिला है।

महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने यह बात मीडियाकर्मियों से साझा की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों से मोबाइल को 20 दिसम्बर मंगलवार से प्रतिबंधित किया गया है। मोबाइल पर प्रतिबंध के कारण दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ी है। मोबाइल के कारण पहले जहां गणपति मंडपम में दर्शनार्थी समय ज्यादा लगा रहे थे।

वहीं अब आसानी से दर्शन कर बाहर निकल रहे हैं। यहां पर भीड़ का जमावड़ा बंद हो गया है। दर्शनार्थियों का पहला फोकस जहां मोबाइल पर रहता था, वह अब शून्य हो गया है। यह नववर्ष की ही तैयारी है। नववर्ष के लिये दर्शन प्लान तैयार किया गया है। श्रद्धालुओं के गर्भगृह में प्रवेश पर 25 दिसम्बर से 5 जनवरी तक प्रतिबंध लगाया गया है। नववर्ष पर भस्मारती में मोबाइल पर प्रतिबंध रहेगा।

पंडे पुजारी निश्चित दायरे में चलायेंगे मोबाइल

प्रशासक श्री सोनी ने कहा कि चोरी छुपे जो दर्शनार्थी मोबाइल लेकर मंदिर के अंदर जा रहे हैं और इसका उपयोग कर रहे हैं। ऐसे श्रद्धालुओं पर जुर्माना भी लगाया गया है। मोबाइल रखने की तीन जगहों पर व्यवस्था की गई है। पुजारी-पुरोहितों को भी एक निश्चित दायरे से बाहर मोबाइल चलाने की छूट प्रदान की गई है। किसी को भी मोबाइल अंदर ले जाना हो तो बकायदा इसकी कलेक्टर से अनुमति लेना पड़ेगी।

आज हो जाएंगे सुरक्षा के टेंडर जारी

प्रशासक श्री सोनी ने मंदिर में सुरक्षा के टेंडर जारी करने की जानकारी साझा करते हुए कहा कि मंगलवार को ही आनलाइन टेंडर जारी कर दिये जायेेंगे। संबंधित अधिकारियों के डिजिटल हस्ताक्षर ले लिये गये हैं।

यह भी पढ़ेंः मोबाइल प्रतिबंधित करने के बाद श्रद्धालुओं ने आसानी से किये दर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विद्युत विभाग के वसूली करंट से कई बकायादारों को लगा तगड़ा झटका

Tue Dec 20 , 2022
कार्यालय में टीवी-फ्रीज-कूलर-मोटर साइकिल का ढेर लगा उज्जैन, अग्निपथ। विद्युत विभाग द्वारा शहर के बकाया उपभोक्ताओं के खिलाफ वसूली का अभियान चलाया जा कर राशि के अलावा टीवी फ्रिज कूलर आदि सामान कुर्क करने की कार्यवाही भी युद्ध स्तर पर की जा रही है वहीं कई बड़े बकायेदारों के बैंक […]
Bijali bill cartoon

Breaking News