नशे के सौदागर के मकान पर चली जेसीबी

उज्जैन,अग्निपथ। बदमाशों के मकान तोडऩे की मुहिम के चलते शनिवार को फाजलपुरा के एक और बदमाश का मकान जमींदोज किया गया। कार्रवाई की वजह नशीले पदार्थ का धंधा भी रहा है। पुलिस प्रशासन अब सोमवार से बड़े स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है।

फाजलपुरा निवासी हैदर पिता अकबर खां (34) पर मारपीट से हत्या के प्रयास तक के 15 मामले दर्ज है। आदतन अपराधी हैदर ने मकान तो अवैध बनाया ही परिजनों के साथ मिलकर स्मैक की पुडिय़ा बेंचता है। यहीं वजह है कोतवाली पुलिस ने उसका नाम भी भेजा था। इसी के चलते शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे पुलिस और निगम गैंग उसके घर पहुंची। यहां सकरी गली होने के कारण पहले जेसीबी से दीवारे गिराई फिर गैंग ने हथौड़े चलाकर मकान धाराशायी कर दिया।

सात दिन में 12 मकान होंगे ध्वस्त

पुलिस प्रशासन ने करीब एक माह से चलाई जा रही मुहिम के चलते अब तक शहर में बदमाशों के दो दर्जन मकान ध्वस्त कर दिए। नगर निगम करीब दो दर्जन बदमाशों के मकानों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। एक दर्जन बदमाशों के मकान साल के अंत तक तोडऩा हो गया है इसी के चलते सोमवार से मुहिम तेज की जाएगी।

अवैध गतिविधियों में लिप्त बदमाश हैदर का अवैध मकान ध्वस्त किया गया है। अब तक करीब 25 अवैध मकान तोड़े गए है। बदमाशों के विरुद्ध चल रही मुहिम कल से तेज की जाएगी। -अमरेंद्रसिंह,एएसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

होटल-रेस्टोरेंट्स, रहवासी संघ के पोस्टर-बैनर निगम अमले ने हटाए

Sat Dec 19 , 2020
उज्जैन, अग्निपथ। होटल-रेस्टोरेंट्स, रहवासी संघ द्वारा शुक्रवार को किए गए मौन प्रदर्शन के बाद रात को निगम अमले ने पहुंचकर क्षेत्र में लगाए गए पोस्टर, बैनर और झंडे हटा दिए। स्थानीय हारफूल संचालकों द्वारा विरोध करने पर उन्होंने अधिकारियों से बात करने की बात कही, तब जाकर वह वापस लौट […]

Breaking News