सांसद के खास लोगों का ऑफिस में वैक्सीनेशन, सोशल साईट पर फोटो पोस्ट

कांग्रेस का आरोप लोग मर रहे और सांसद पद का दुरुपयोग कर रहे

उज्जैन,अग्निपथ। वैक्सीनेशन के लिए आम लोग परेशान हो रहे और सांसद अनिल फिरोजिया अपने खासों को ऑफिस में टीके लगवा रहे है। सोश्यल साईट पर टीके लगवाते फोटो देख कांग्रेस ने आरोप लगाया कि लोग मर रहे और सांसद कुछ चुनिंदा लोगों के लिए विशेष इंतजाम करने में लगे हुए है।

सर्वविदित है 18+ वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद स्लॉट नहीं मिलने से लाखों लोग परेशान हो रहे है। लगातार सेंटरों पर जाने के बाद भी उन्हें बिना टीके के लौटना पड़ रहा है। विश्वसनीय सूत्रों की माने तो सांसद फिरोजिया के ऑफिस पर पांच दिन पहले स्वास्थ विभाग की टीम टीके लगाने पहुंची थी।

कुछ को टीके लगाने के बाद बचे लोगों के लिए बुधवार को फिर टीम गई और सांसद के पीए राहुल जाट, कपिल कटारिया, समर्थक मनमीत सरदार अमित सेन व अन्य लोगों को टीके लगाए। सूत्रों के अनुसार दोनों बार में करीब 14 लोगों को बिना रजिस्ट्रेशन व स्लॉट बूक कराए टीके लगाए गए है।

सांसद के खास लोगों ने ऑफिस में ही टीके लगते हुए फेसबूक पर फोटो भी पोस्ट कर दिए। बताया जाता है सांसद ने भी मंत्री के बंगले पर करीब 12 दिन पहले टीका लगवाया है। इस संबंध में सासंद फिरोजिया से चर्चा का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

मदद का ढिंढोरा और खास की सेवा

सांसद के ऑफिस में टीकाकरण के फोटो सामने आने पर कांग्रेस ने व्यवस्था पर सवाल खड़े किए है। आरोप लगाया कि कोरोना संक्रमित मर रहे और सांसद जनता की जगह अपने खास लोगों को टीका लगवाने में जूटे हुए है। कांग्रेस ने प्रशासन को भी कटघरे में खड़ा किया है कि अधिकारी जनता के प्रति जवाबदेह है या सांसद और मंत्री के।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरों के उस पार : कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग..!

Thu May 13 , 2021
कांग्रेस पार्टी में स्थानीय नेतृत्व के परिवर्तन की मांग अंदर ही अंदर उठने लगी है। वर्तमान में स्थानीय नेतृत्व उम्रदराज व मेमोरी लॉस किस्म के हाथों में है। कांग्रेस पार्टी में लगातार मांग उठ रही है कि नेतृत्व को युवा हाथों में दिया जाए। वर्तमान परिस्थितियों में कांग्रेस पार्टी मजबूत […]