नागझिरी क्षेत्र में चोरों ने आधा दर्जन घरों में धावा बोला

रेलवे के रिटायर्ड बाबू और आरक्षक के मकान में लाखों की चोरी, लोगों के जागने पर बचे चार घर, अलखधाम में भी वारदात

उज्जैन, अग्निपथ। शहर में चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है। शनिवार को नागझिरी क्षेत्र में आधा दर्जन जगह पर चोरों के घुसने की घटना सामने आई है। हालांकि लोगों के जागने पर चोर सिर्फ रिटायर्ड रेलवे बाबू व आरक्षक के यहां चोरी करने में सफल हो पाए। घटना के सामने आए सीसी टीवी फुटेज से पुलिस संदिग्धों को तलाश रही है। इधर अलखधाम नगर में भी चोर एक सूने घर से हजारों का माल ले गए।

नागझिरी स्थित साईं रेसीडेंसी निवासी रितेश पिता नंदलाल अंबे (62) रेलवे के रिटायर्ड बाबू है। वह पत्नी की ऑख का इलाज करवाने के लिए दो दिन पहले गए थे। सूना घर देख चोर ताला तोडक़र घुसे और अलमारी में से सोने का मंगलसूत्र, अगंूठी, चेन, बाली व 20 हजार रुपए ले उड़े। दूसरी घटना डिवाइन सिटी कॉलोनी निवासी इंदौर में पदस्थ आरक्षक पवन पिता सीताराम मोरे (38) के घर हुई। बताया जाता है कि मोरे परिवार के साथ पानीगांव गए थे। सूना घर देख चोर ताला तोडक़र घुसे और पलंग पेटी मे से सोने का मंगलसूत्र, टाप्स, चांदी की पायजेब और 40 हजार रुपए ले उड़े।

चोरों ने साईंबाग में दीपक यादव, विकास रावल व दो अन्य के घर भी प्रयास किया, लेकिन लोगों के जागने पर भाग गए। शुक्रवार को सामने आई घटनाओं में नागझिरी पुलिस ने केस दर्ज कर खोजबीन की तो घटना स्थल के पास लगे सीसी टीवी कैमरे चेक किए तो पांच संदिग्धों के फुटेज मिले। पुलिस अब फुटेज के आधार पर चोरों को तलाश रही है।

इधर..इलेक्ट्रानिक उपकरण भी ले उड़े

अलखधाम नगर निवासी रमेश पिता कन्हैया शर्मा (47) 27 अप्रैल को परिवार के साथ शादी में गया था। चोर सूना घर देख ताला तोडक़र घूसे और चांदी के जेवरात के साथ ही एलईडी व अन्य उपकरण ले गए। शर्मा को 12 मई को घर लौटने पर वारदात का पता चला। मामले में उन्होंने देर रात अज्ञात चोरों के खिलाफ नीलगंगा थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विक्रम  विश्वविद्यालय में इस वर्ष से प्रारंभ होंगे 10 से अधिक नए पाठ्यक्रम

Sat May 14 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन में विभिन्न अध्ययनशालाओं एवं संस्थानों में संचालित 220 से अधिक स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा एवं प्रमाण पत्र स्तर के पाठ्यक्रमों में मेरिट के आधार पर प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। इस साल 10 नए पाठ्यक्रम भी शुरू किये जा रहे हैं। ये पाठ्यक्रम कला, […]

Breaking News