निगम गैंग ने तोड़े दो अवैध मकान

Makan toda 06 04 22

उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम की गैंग ने बुधवार दोपहर पंवासा और ढांचा भवन इलाके में दो अवैध मकानों को तोडऩे की कार्यवाही की है। भवन निरीक्षक मीनाशर्मा की अगुवाई में पहली कार्यवाही पंवासा में हुई।

मक्सीरोड पर सडक़ के किनारे मुरारीलाल सेन द्वारा सरकारी जमीन पर मकान का निर्माण किया जा रहा था। सीएम हेल्पलाइन पर हुई एक शिकायत के बाद मामले की जांच की गई। जांच में यह साफ हो गया कि पूरा मकान ही सरकारी जमीन पर बन रहा था। बुधवार दोपहर मकान के अधूरे निर्माण को जमींदोज कर दिया गया। अवैध निर्माण तोडऩे की दूसरी कार्यवाही ढांचा भवन में हुई।

इस इलाके में अब्दुल जानी नामक शख्स द्वारा तय परमिशन से ज्यादा आगे आकर सडक़ की जमीन पर भी निर्माण कर लिया गया था लिहाजा उसके मकान का अगला हिस्सा ढहा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाचरौद में दोनों समय जलप्रदाय की मांग

Wed Apr 6 , 2022
खाचरौद, अग्निपथ। नगर के साथ प्रशासन हमेशा ही भेदभाव पूर्ण रवैया क्यो अपनाता है । 23 करोड़ रुपये खर्च करके जल आवर्धन योजना पर पलीता लगाने के बाद भो जनता परेशान है, विगत कई वर्षों से शहर में एक दिन छोडक़र 1 समय ही जल प्रदाय हो रहा है लेकिन […]