खाचरौद में दोनों समय जलप्रदाय की मांग

खाचरौद, अग्निपथ। नगर के साथ प्रशासन हमेशा ही भेदभाव पूर्ण रवैया क्यो अपनाता है । 23 करोड़ रुपये खर्च करके जल आवर्धन योजना पर पलीता लगाने के बाद भो जनता परेशान है, विगत कई वर्षों से शहर में एक दिन छोडक़र 1 समय ही जल प्रदाय हो रहा है लेकिन उसमें में भी कई क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में जल प्रदाय नहीं हो पाता है। नगर में दोनों समय जलप्रदाय किया जाए।

यह मांग महाविद्यालय जनभागीदारीा समिति के पूर्व अध्यक्ष अनिल छाजेड़ ने की है। उज्जैन जिला कलेक्टर को लिखे पत्र में उन्होंने बतया कि शहर के नागदा रोड़, विक्रम मार्ग, सात सवार ,रावला, जवाहर मार्ग आदि इलाकों में एक समय भी पर्याप्त मात्रा में जल प्रदाय नही हो रहा है। इसके विपरीत नागदा में दोनों समय जल प्रदाय हो रहा है। प्रशासन की यह नीति भेदभाव पूर्ण है इससे जनता में आक्रोश् है।

शहर में नियमित रूप से 1 घण्टे पर्याप्त मात्रा में जल प्रदाय किया जाए व जिन क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में जल प्रदाय की व्यवस्था की जाए। नागदा व खाचरौद में एक ही नदी व एक ही डेम से पानी सप्लाई हो रहा है, ऐसे में प्रश्न यह उठता है कि खाचरौद में एक समय का बचा हुआ पानी स्थानीय अधिकारी क्या ग्रेसिम को तो नही बेच रहे हैं। यदि ऐसा नही है तो खाचरौद की जनता को भी जब तक डेम में पर्याप्त पानी है दोनों समय जल प्रदाय किया जाए।

छाजेड़ ने बचे हुए पानी व जल आवर्धन योजना की जांच की मांग भी जिलाधीश से की व दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग भी की है। वहीं विगत 15 दिनों से नगर में गन्दा व मटमैला पानी भी सप्लाई हो रहा है। फिल्टर प्लांट होने के बावजूद गंदा पानी सप्लाई करना कहीं प्रशासन को भारी नहीं पड़ जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फर्जी परिजन बनाकर जॉब कार्ड में नाम दर्ज कर रोजगार सहायक हड़प रहे राशि

Wed Apr 6 , 2022
रोजगार गांरटी योजना में ग्राम पंचायत जाख में सामने आया नया फर्जीवाड़ा सुसनेर, अग्निपथ। रोजगार गारंटी योजना में भ्रष्टाचार करने के लिए ग्राम पंचायतो ंके रोजगार सहायक अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। जिसमें जॉब कार्डधारी के फर्जी परिजन बनाकर जॉब कार्ड में नाम दर्ज करके राशि हड़पी जा रही है। […]

Breaking News