निगम वर्कशाप का शुद्धिकरण शुरू

अग्निपथ की खबर पर 3 घंटे में टैक्सी कोटे का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने का आदेश

उज्जैन। नगर निगम की वर्कशाप में बड़े पैमाने पर किये जा रहे गोरखधंधों के संबंध में दैनिक अग्निपथ में समाचार प्रकाशित किये जाने के बाद निगम आयुक्त ने तत्काल संज्ञान में लेकर वाहन प्रदाता फर्म मेसर्स विनायक टूर एण्ड टे्रवल्स को सूचना पत्र जारी करके लेखाधिकारी गणेश धाकड़ को आवंटित वाहन एमपी 07 सीएच 0438 माडल आर्टिका एवं निगम के 26 अन्य अधिकारियों को उपलब्ध करायी गयी समस्त किराये की टैक्सी, वाहनों के टैक्सी कोटे के प्रमाण पत्र की छायाप्रति मय वाहन क्रमांक वर्कशाप विभाग में 3 घंटे के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं। टैक्सी कोर्ट का प्रमाण पत्र प्रस्तुत ना करने की दशा में कार्रवाई की बात कही गयी है।

यह पत्र निगम वर्कशाप के सहायक यंत्री द्वारा वाहन प्रदाता को वर्कशाप/2021/257 नंबर के पत्र से जारी किया गया है। अब देखना है कि ईमानदार निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल लंबे समय से वर्कशाप में चल रहे गोरखधंधे में शामिल उमेश सिंह बैस एवं विनायक टूर एण्ड ट्रेवल्स के विरुद्ध क्या कार्रवाई करते हैं। वर्कशाप में पदस्थ कर्मचारियों ने लाखों करोड़ों की संपत्ति अवैध कार्यों में लिप्त होकर अर्जित कर ली है। अकेले उमेश सिंह बैस ही क्यों वाहनों का मालिक बन बैठा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पैंगोंग लेक के उत्तर और पश्चिमी तट से सेना हटाने का समझौता हुआ: राजनाथ सिंह

Thu Feb 11 , 2021
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में कहा कि पैगोंग लेक इलाक़े से दोनों पक्ष सेना हटाने के लिए तैयार हो गए हैं. इससे पहले चीन ने बुधवार को इसकी घोषणा की थी. राजनाथ सिंह ने कहा, ”मुझे सदन को यह बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि […]