निजी स्कूल के संचालक ने बच्चे को लोहे की रॉड से पीटा

घायल बच्चे के पिता ने दर्ज करवाई एफ आईआर

पारा। करोना कॉल के पश्चात अभी स्कूल खुले को कुछ ही दिन गुजरे हैं। फि र भी स्कूल संचालकों की मनमानी का आलम यह है कि किसी भी बात को लेकर संचालक एवं अध्यापक गण बच्चों के साथ निर्दयता पूर्वक व्यवहार करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

ऐसा ही मामला आज पारा नगर के निजी विद्यालय अणु पब्लिक स्कूल का सामने आया है यहां पर कक्षा 7 में अध्ययनरत बालक को स्कूल संचालक आनंद खडिय़ा ने महज इसलिए लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट दिया कि बालक को उनके स्कूल की निजी प्रार्थना बोलना नहीं आ रही थी । बताया जाता है कि उक्त अणु पब्लिक स्कूल में बच्चों से जबरजस्ती मिशीनरी प्रार्थना करवाई जाती है जोकि बच्चों को याद नहीं रहती। जिसके कारण स्कूल के संचालक ने बच्चों को लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा दिया । जिसमे बच्चा घायल हो गया।

बताया जाता है उक्त स्कूल निजी भवन में अवैधानिक तरीके से चल रहा है जोकि कक्षा एल के जी से आठवीं तक संचालित है। बावजूद इसके इस विद्यालय के पास बच्चों के खेलकूद की व्यवस्था शासन की गाइडलाइन के अनुसार नहीं है।

मामला है पारा नगर के बोरी रोड स्थित अनु पब्लिक स्कूल के छात्र देवराज पिता दिनेश भावर निवासी बोरी रोड पारा को स्कूल के संचालक ने स्कूल की प्रार्थना ठीक तरीके से नहीं आने के कारण लोहे की रॉड से इतना पीट दिया की 14 वर्षीय बच्चे को जहां चलने में कठिनाई हो रही है वही घुटने से नीचे पिंडलियों पर रॉड मारने के कारण घाव के निशान आसानी से दिख रहे हैं व उन घाव से रक्त भी बह रहा है।

उक्त आशय की शिकायत लेकर देवेश के पिता ने पारा पुलिस चौकी पर अनु पब्लिक स्कूल के संचालक आनंद खडिय़ा के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करवाई है देवराज के पिता का आरोप है कि आनंद खडिय़ा स्कूल के अंदर ईसाई मिशनरी गतिविधि का संचालन कर बच्चों को धर्मांतरण करने दबाव बनाता है ।

पुलिस द्वारा समय पर मामला दर्ज नही करने पर हिन्दू संगठन के लोगो ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध बस स्टेण्ड पर धरना देकर पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करते हुवे पुलिस का पुतला दहन किया। मामले की नजाकत को देखते हुवे कोतवाली थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गाडरिया श्याम कुमावत दलबल सहित पारा चौकि पर पहुंचे और उक्त बालक का स्वास्थ्य परीक्षण कर मामले को जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रात 2 बजे तक घाट पर बैठे आयुक्त सुबह कराई स्नान की तैयारी

Wed Mar 2 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। शिव ज्योति अर्पणम समारोह में शिप्रा के तट पर 11 लाख 71 हजार 78 दीपक एक साथ प्रज्वलित करने का वल्र्ड रिकार्ड बनाने के बाद नगर निगम के हिस्से में एक और सफलता आई है। बुधवार को अमावस्या स्नान पर्व था, शिप्रा के घाटो से महज चंद घंटो […]