नेपाल में लहराया तिरंगा, लाठी चैम्पियनशिप में 34 गोल्ड मेडल जीते

उज्जैन के 19 खिलाडिय़ों ने शहर और देश का नाम गौरवान्वित किया

उज्जैन, अग्निपथ। नेपाल के काठमांडू में हुई साउथ एशियन लाठी चैम्पियनशिप 2022 में उज्जैन के खिलाडिय़ों ने 34 गोल्ड मेडल जीतकर भारत देश का नाम रोशन किया। इस स्पर्धा में एकल लाठी, दो लाठी, पटेबाजी, लाठी युध्द में भारत ने अपना परचम फहराया। चार राष्ट्रो की स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर नेपाल में तिरंगा फहराया।

साउथ एशियन लाठी चैम्पियनशिप 2022 काठमांडू नेपाल के आयोजन के डिप्टी डायरेक्टर अरविंद जोशी एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी रजनी नरवरिया ने बताया कि उज्जैन के खिलाडिय़ों ने इस चैम्पियनशिप में 34 गोल्ड मेडल, 18 सिल्वर मेडल, 6 ब्रांज मेडल जीतकर उज्जैन और देश का नाम गौरवान्वित किया। साउथ एशियन चैम्पियनशिप काठमांडू नेपाल में सहभागिता कर म.प्र. का नाम रोशन करने वाले खिलाडिय़ों को पारंपरिक लाठी स्पोर्ट्स एसोसिएशन म.प्र. के अध्यक्ष देवेन्द्र प्रतापसिंह रामू भईया, कार्यकारी अध्यक्ष जयेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद जोशी, शरद मंडलोई, भीष्म शर्मा, महासचिव राहुल दुबे, कोषाध्यक्ष उदित दीक्षित ने खिलाडिय़ों को बधाई प्रेषित की।

इन्होंने जीते पदक

स्पर्धा में उज्जैन के 19 खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिनमें प्रियांशी नरवरिया ने 4 गोल्ड, सिया मोरे 3 गोल्ड, छवि दीक्षित 3 गोल्ड 1 सिल्वर, सम्रद्धि चितोड़ा 2 गोल्ड 1 सिल्वर, माधुरी व्यास 2 गोल्ड, जानवी परमार 2 गोल्ड 2 सिल्वर, ऋषिका रायकवार 2 गोल्ड 2 सिल्वर, थ्रिशा शर्मा 2 गोल्ड 1 सिल्वर, सम्रद्धि राठौर 2 गोल्ड 1 सिल्वर 1 ब्रॉन्ज, आयुषी रॉय 1 गोल्ड 2 सिल्वर 1 ब्रॉन्ज, सपना शोभाकर 1 गोल्ड 2 ब्रॉन्ज, मनोरमा दीक्षित उम्र (65) वर्ष 1 गोल्ड, लोहित कदम 1 गोल्ड 2 सिल्वर, देवांश दीक्षित 1 गोल्ड 1 सिल्वर, राज रॉय 2 गोल्ड 1 सिल्वर, तुषार परमार 1 गोल्ड 3 सिल्वर, विशाल सोलंकी 2 गोल्ड 1 सिल्वर 1 ब्रॉन्ज, अंजनेय चव्हान 1 गोल्ड 1 ब्रॉन्ज, अमन कुमावटी ने 1 गोल्ड प्राप्त किया।

चार देशों के बीच मुकाबला, भारत रहा प्रथम डिप्टी डायरेक्टर अरविंद जोशी ने बताया कि भारत की टीम में मध्यप्रदेश के उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, बैतुल के अलावा तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, मराठवाड़ा, दिल्ली, हरियाणा के चुने हुए खिलाड़ी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल की टीमें भी शामिल हुई। स्पर्धा में भारत पहले, बांग्लादेश दूसरे और नेपाल तीसरे स्थान पर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता ने संघ के स्वयंसेवकों से की मारपीट

Mon Aug 1 , 2022
धार, अग्निपथ। जिले के राजोद में चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करने की बात के चलते भाजपा मंडल अध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ मिलकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा वर्ग में भोजन व्यवस्था में लगे कार्यकर्ता और बदनावर से आए स्वयंसेवकों के साथ मारपीट की है। […]