नौकरी के नाम युवकों से ठगे 4 लाख

अंबर कॉलोनी में रहने वाले दम्पति की तलाश

उज्जैन, अग्निपथ। रेलवे में नौकरी लगाने के नाम अंबर कालोनी में रहने वाले द पति ने आधा दर्जन युवको से पांच लाख ठग लिये। पुलिस ने मामला दर्ज कर द पति की तलाश शुरु की है।

सालभर पहले अंबर कालोनी में रहने वाले द पति आकाश कटारिया और दीपिका ने कुछ युवक-युवतियों को रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और करीब चार लाख रुपये ले लिये। कुछ माह तक दोनों नौकरी मिलने की बात कहते रहे, उसके बाद शहर छोडक़र लापता हो गये। द पति द्वारा धोखाधड़ी करने का अहसास युवक-युवतियों को हुआ तो उन्होने मामले की शिकायत नीलगंगा थाना पुलिस से की।

जांच के बाद पुलिस ने मामले में कटारिया द पति के खिलाफ धारा 420 का प्रकरण झारडा में रहने वाले राजेश पिता मांगीलाल की शिकायत पर दर्ज किया है। दोनों की तलाश की जा रही है। टीआई तरूण कुरील ने बताया कि राजेश से नौकरी के नाम पर एक लाख रूपये लिये गये थे। वहीं सीमा गौरव से 45 हजार, मुकेश से 40 हजार, प्रीतेश से 45 हजार, राखी से 50 हजार लिये थे। कुछ ओर लोगों से भी पैसे लेकर धोखाधड़ी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल की शाही सवारी धूमधाम से निकली, जयकारों से गूंजी नगरी

Mon Nov 21 , 2022
सात किलोमीटर लंबे सवारी मार्ग पर छाया भक्ति का उल्लास उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग से सोमवार को कार्तिक-अगहन मास की शाही सवारी निकली। भगवान महाकाल ने चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर रूप में सवार होकर नगर भ्रमण किया। करीब सात किलोमीटर लंबे सवारी मार्ग पर तीन घंटे भक्ति का […]

Breaking News