पंवासा मल्टी में चल रहा था जुआं, 8 आरोपी हिरासत में

उज्जैन, अग्निपथ। पंवासा मल्टी में ताश-पत्ती से हार-जीत का दांव लगाया जा रहा था। पुलिस ने दबिश देकर 8 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी के खिलाफ जुआं एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया।

पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि देर शाम सूचना मिली कि पंवासा मल्टी के डी ब्लॉक कुछ लोग जुआं खेल रहे है। टीआई गजेन्द्र पचौरिया ने टीम के साथ घेराबंदी की तो 8 लोग हिरासत में आ गये। कुछ मल्टी में रहने वाले थे, सभी को हिरासत में लिया गया और मौके से ताश-पत्ती जब्त कर 35 हजार से अधिक की नगदी बरामद की गई। सभी को थाने लाया गया, जहां प्रकरण दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि मल्टी में आये दिन जुआरियों को जमघट लग रहा था। पूर्व में भी पुलिस पहुंची थी, लेकिन जुआरी नहीं मिले थे। बीती शाम पु ता सूचना मिलने पर पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी की थी। पंवासा थाना पुलिस के साथ ही कोतवाली पुलिस ने भी तिब्बती वूलन मार्केट के पीछे खाली मैदान से चार जुआरियों को हिरासत में लेकर 1350 रुपये नगद और ताश पत्ती बरामद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फर्जी हस्ताक्षर कांड में निलंबित हुआ उद्यान निरीक्षक

Fri Jan 6 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम के उद्यान विभाग में पदस्थ पर्यवेक्षक मुकेश अजमेरी को नगर निगम आयुक्त ने निलंबित कर दिया है। अजमेरी को निलंबित करने के साथ ही आयुक्त ने गोंदिया ट्रेचिंग ग्राउंड में अटैच किया है। अजमेरी को हर रोज ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कराना होगी। नगर निगम […]
निलंबित, suspend, निलंबन