परमार बोले जनता तय करेगी सिंहस्थ का एजेंडा

Mahesh parmar vakil swagat 04 07 22

बार एसोसिएशन ने किया महापौर प्रत्याशी परमार का सम्मान

उज्जैन, अग्निपथ। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी महेश परमार ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को महा जनसंपर्क किया और बार एसोसिएशन से लेकर विभिन्न वार्डों की प्रमुख गलियों में आम जनता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रबुद्धजनों समाजसेवियों से लेकर वकीलों के समूह से भी समर्थन मांगा। कोठी पर अभिभाषकगणों द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी का सम्मान किया गया।
महेश परमार ने महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर शाम 5 बजे तक सभी मतदाताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने एजेंडे को साझा करते हुए कहा कि तन मन धन से शहर विकास में जुड़ने का मैं संकल्प ले चुका हूं, यही नहीं मोक्षदायिनी मां शिप्रा को स्वच्छ बनाने से लेकर शहर में सतत पेयजल उपलब्ध कराने तक के कार्यों को प्राथमिकता पर लूंगा।

महाकाल की नगरी उज्जैन को नंबर 1 बनाएंगे

सिंहस्थ 2028 को लेकर शहर में क्या विकास कार्य होना चाहिए किस वार्ड में किस योजना की आवश्यकता है, शहर में और बाहरी मार्गों पर कहां कितनी सड़कें और पुलों की जरूरत है, साथ ही साथ सिहंस्थ मेला क्षेत्र और साधु संतों से लेकर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं आगंतुक अतिथियों के लिए क्या निर्माण कार्य विकास कार्य सौन्दर्यकरण व धार्मिक कार्य हो, इसको लेकर जनता से ही आने वाले समय में राय ली जाएगी। जनता के बताए एजेंडे पर ही महाकुंभ 2028 के मद्देनजर विकास कार्य किए जाएंगे।

महेश परमार ने कहा कि एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भारतीय जनता पार्टी की पार्षद प्रत्याशी पर हत्या करने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं वही शराब बांटने और चुनाव प्रचार से रोकने के साथ ही धमकाने की जो बातें सामने आई है, वह निंदनीय है। यही नहीं वार्ड क्रमांक 20 में भाजपा प्रत्याशी के साथ मारपीट उनके समर्थकों के साथ विवाद उसी वार्ड के भाजपाइयों ने किया मामला थाने तक पहुंचा और रात भर विवाद चलता रहा इसके बाद एफ आई आर भी हुई। इन सब आपसी विवादों ने भाजपा की कलई खोल कर रख दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पड़ोसी युवक की कर दी थी हत्या, पूरे परिवार को उम्रकैद

Mon Jul 4 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। बापू नगर क्षेत्र में करीब पांच साल पहले हुई युवक की हत्या के केस में सोमवार को न्यायालय ने फैसला सुनाया। प्रकरण में कोर्ट ने हत्या के दोषी साबित माता-पिता व उनके दो पुत्रों को आजीवन कारावास की सजा दी है। घटनानुसार बापूनगर क्षेत्र के ब्रज नगर निवासी […]