परस्पर सहकारी बैंक के चुनाव में विजय होने पर अभिभाषक सदस्यों का सम्मान

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन परस्पर सहकारी बैंक के निर्वाचन में अभिभाषक हरदयालसिंह ठाकुर, अजय शंकर जोशी तथा अशीष उपाध्याय के भारी मतों से विजय होने पर मंगलवार को मण्डल अभिभाषक संध उज्जैन के अध्यक्ष रवीन्द्र त्रिवेदी व अन्य अभिभाषकों द्वारा उनका पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।

उक्त अवसर पर मण्डल अभिभाषक संघ के अध्यक्ष रवीन्द्र त्रिवेदी, पूर्व अध्यक्ष दिनेशचंद्र पण्ड्या, पं. योगेश व्यास, सुरेन्द्र चतुर्वेदी, प्रमोद चौबे, राजेन्द्र नागर, कोषाध्यक्ष अमित उपाध्याय, वीरेन्द्र परिहार, जुबेर कुरैशी, मनोज सुमन, जीगरजीतसिंह छाबडा, कर्णसिंह, सोनाली विजयवर्गीय, सत्यनारायण जोशी उपस्थित थे। उक्त जानकारी अभिभाषक अमित उपाध्याय द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन मंजिला मकान से 4 लाख के आभूषण चोरी

Tue Apr 19 , 2022
छत के रास्ते आया बदमाश, दूसरी मंजिल के कमरे का खोला ताला उज्जैन, अग्निपथ। तीन मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर छत के रास्ते आए बदमाश ने सोमवार-मंगलवार रात 4 लाख के आभूषण चुराने की वारदात को अंजाम दिया। खास बात यह रही कि बदमाश ने दूसरे मंजिल के कमरे […]
Tala toda