जिला चिकित्सालय के 5 डॉक्टर चेतावनी देने के बावजूद मिले अनुपस्थित

Ujjain District Hospital

सिविल सर्जन ने थमाया नोटिस, तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा

उज्जैन, अग्निपथ। जिला चिकित्सालय में 16 अप्रैल को अनुशासनहीनता की सीमा डॉक्टरों ने पार कर दी। जब वे अपने वरिष्ठ अधिकारियों के निरीक्षण की सूचना होने के बावजूद कर्तव्य स्थल से नदारद रहे। इन पांचों डॉक्टर को सिविल सर्जन द्वारा कारण बताओ नोटिस दिया गया है। जिसका स्पष्टीकरण तीन दिवस में देना है।

क्षेत्रीय संचालक क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं और सिविल सर्जन डॉ. पीएन वर्मा द्वारा 16 अप्रैल को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया था। लेकिन निरीक्षण के बाद भी किसी पूर्व सूचना दिए बगैर टेलीमेडिसिन ड्यूटी पर कार्यरत डॉ श्रेयस द्विवेदी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार मीणा, डॉ. शुभाशी द्विवेदी, संविदा चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मेहरबान सिंह चौहान और संविदा चिकित्सा अधिकारी डॉ रविंद्र सिंह चंद्रावत अपने कर्तव्य स्थल पर अनुपस्थित मिले।

जिस पर उक्त पांचों डॉक्टरों को सिविल सर्जन डॉ. वर्मा द्वारा कारण बताओ नोटिस दिया गया है। साथ में यह भी कहा गया है कि आपको निरीक्षण की सूचना थी लेकिन इसके बावजूद सख्त आदेश होने के बावजूद कर्तव्य स्थल पर अनुपस्थित मिले। जोकि कदाचरण की श्रेणी में आता है।

प्रावधानों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए वरिष्ठ कार्यालय को लिखा जाए। सिविल सर्जन ने 5 डॉक्टरों को अपना स्पष्टीकरण 3 दिन में प्रस्तुत करने को कहा है। अन्यथा एक पक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मक्सी रोड पर डम्पर और मैजिक की भिड़ंत, चालक घायल

Sat Apr 16 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। मक्सीरोड पर शनिवार रात 9 बजे के लगभग डम्पर-मैजिक के बीच भिड़ंत हो गई। मैजिक चालक गंभीर रुप से घायल हुआ है। दुर्घटना के बाद मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई थी। पुलिस ने करीब 30 मिनिट की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। पंवासा थाना प्रभारी गजेन्द्र […]
हादसे