पुलिसवाले की नाक और कान दांत से काटकर

फिरोजाबाद। उत्‍तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मारपीट का एक आरोपी पुलिसवालों को घायल कर थाने के पास से ही भाग निकला। मिली जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद के नारखी क्षेत्र के रामकुंवर जाटऊ दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिसकर्मी आरोपी को लेकर थाने आ रहे कि उसने अचानक हमला बोल दिया। आरोपी ने दांत से पुलिसकर्मी को काटा और मौके से भाग निकला। पुलिस कर्मी की नाक और कान पर उसने दांत से काट लिया।

फरार आरोपी कती तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि रामकुंवर जाटऊ में दो पक्षों में मारपीट हो रही है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर अन्‍य आरोपी भाग खड़े हुए। एक आरोपी टिल्‍लू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिसवाले टिल्‍लू को बाइक पर लेकर आने लगे। तभी थाने के कुछ करीब से वह पुलिसवालों को घायल कर भाग खड़ा हुआ।

टिल्‍लू ने बाइक चला रहे पुलिसकर्मी संदीप के कान को दांतों से काट लिया। जैसे ही उसने संदीप ने पीछे मुड़कर देखा टिल्‍लू ने उसकी नाक भी काट ली। संदीप लहूलुहान हो गया। उसने जैसे ही बाइक रोकी टिल्‍लू कूदकर भाग खड़ा हुआ। दूसरे साथी ने घायल संदीप को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। वहां उसका इलाज किया गया।

आरोपी टिल्‍लू की जल्‍द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। सिपाही संदीप का इलाज करा दिया गया है। टिल्‍लू को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। 

केके तिवारी, इंस्पेक्टर, नारखी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना काल में किसानों ने टाला देशव्यापी प्रदर्शन, टिकैत बोले- जहां हैं वहीं काले झंडे फहराएंगे

Tue May 25 , 2021
नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों और राज्य सरकारों की ओर से लागू बंदिशों के मद्देनजर किसानों ने 26 मई को होने वाले राष्ट्रीय आंदोलन को टाल दिया है। राकेश टिकैत ने कहा कि हम काले झंडे फहराएंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि देश में किसी भी तरह […]