पुष्य नक्षत्र की शुभ बेला में दमकेगा बाजार, व्यापारियों ने सजाई अपनी दुकानें

झाबुआ, अग्निपथ। गुरुवार सुबह से शुक्रवार सुबह तक पुष्य नक्षत्र मनाया जाएगा। शुभ दिन होने से बाजार में जमकर खरीदी होगी। व्यापारियों ने भी पहले से ही अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली है। सबसे अधिक वाहन, आभूषण, फर्नीचर के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की बिक्री होने की संभावना है।

व्यापारियों का कहना है कि पिछले वर्ष संक्रमण के कारण अच्छी खरीदी नहीं हो पाई थी। लेकिन इस वर्ष संक्रमण नहीं होने से अच्छी खरीदी के योग बने हुए हैं। पिछले वर्ष संक्रमण होने से लोगों ने डर के छाए में त्योहार मनाया था। व्यापारियों ने भी सामान का स्टॉक कम ही रखा था। लेकिन इस वर्ष संक्रमण कम होने से चारों ओर खुशी का वातावरण बना हुआ है। व्यापारी भी दिल खोलकर खरीदी कर चुके हैं। अपनी दुकानें सजाकर बैठे हैं। कई दुकानों पर तो अभी से बुकिंग हो चुकी हैं। शुभ मुहूर्त में लोग बुक की गई सामग्री को घर ले जायेंगे।

सबसे अधिक वाहनों का उठाव

वाहन व्यवसायी मुकेश जैन ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक उत्साह बना हुआ है। जिलेभर में 25 से अधिक विभिन्न वाहनों के शोरूम हैं और पुष्य नक्षत्र पर करीब दो करोड़ रुपये के वाहन खरीदने की संभावना है।

आभूषण व्यवसायी कमलेश सोनी ने बताया कि उत्साह का वातावरण होने से ग्राहकी भी अच्छी चलने की संभावना बनी हुई है। जिले भर में करीब 100 से अधिक आभूषणों की दुकानें हैं। करीब डेढ़ करोड़ का व्यसाय पुष्य नक्षत्र पर हो सकता है।

कपड़ा व्यवसायी शीतल हरसोला ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष व्यापारियों में भी उत्साह बना हुआ है। जिले में करीब 400 दुकानें हैं और व्यापारियों ने अपनी दुकानें अभी से सजा ली है। पुष्य नक्षत्र पर 20 लाख से अधिक व्यवसायी हो सकता है।

इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी संजय शाह ने बताया कि पुष्य नक्षत्र की बुकिंगे शुरू हो चुकी हैं। सबसे अधिक वाशिंग मशीन, फ्रीज व टेलीविजन की बुकिंग हो रही है। जिलेभर में करीब 300 दुकानें होंगी। एक करोड़ के करीब व्यवसायी हो सकता है।

फर्नीचर व्यवसायी विकास शाह ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अच्छा व्यवसायी होगा। सभी व्यापारी इसी उम्मीद में हैं। जिलेभर में करीब 25 फर्नीचर की दुकानें हैं और करीब एक करोड़ का व्यवसायी हो सकता है।

दमकेगा बाजार

गुरुवार से पर्व की शुरुआत मानी जाती है। एक सप्ताह तक बाजार में अच्छी-खासी रौनक बनी रहेगी क्योंकि अगले चार नवंबर को दीपावली पर्व मनाया जाएगा। एक सप्ताह शेष रहने के कारण व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें अभी से सजा रखी हैं। पुष्य नक्षत्र पर ही करीब 10 करोड़ का व्यवसाय हो सकता है।

शुक्रवार सुबह तक मुहूर्त

पंडित हिमांशु शुक्ल ने बताया कि गुरुवार सुबह नौ बजकर 40 मिनट से पुष्य नक्षत्र की शुरुआत हो जाएगी। यह शुभ मुहूर्त शुक्रवार सुबह 11 बजकर 37 मिनट तक जारी रहेगा। पुष्य नक्षत्र पर लोगों द्वारा जमकर खरीदी की जाती है। इस वर्ष व्यापारियों व लोगों में उत्साह बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जैन मंदिर से दिनदहाड़े डेढ़ लाख के आभूषण चोरी; भगवान की मूर्तियां और छत्र भी ले गए बदमाश

Wed Oct 27 , 2021
रुनिजा (बडऩगर), अग्निपथ। क्षेत्र के ग्राम बालोदा लक्खा के जैन मंदिर में चोरों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मूर्तियों, छत्र व भगवान के आभूषण सहित करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान ले गए। पुलिस के अनुसार गांव के रहवासी रमेशचन्द्र जैन मंगलवार सुबह 10 बजे मंदिर दर्शन करने […]

Breaking News