पूरा बाजार खुलने से पटरी पर आएगी जिंदगी: चौहान

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव ने माना जिला प्रशासन का आभार

उज्जैन। लेफ्ट-राइट सिस्टम समाप्त कर संपूर्ण बाजार खोलने का निर्णय आम जनता तथा व्यापारियों के लिए राहत भरा है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव कमल चौहान ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस निर्णय का स्वागत किया है।

प्रदेश कांग्रेस सचिव कमल चौहान ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान तथा कलेक्टर आशीषसिंह से लेफ्ट राईट सिस्टम समाप्त कर पूरा बाजार खोलने की मांग की थी। साथ ही महाकाल मंदिर में आम भक्तों को प्रवेश देने का अनुरोध किया था। चौहान ने कहा कि महाकाल मंदिर श्रध्दा के साथ ही धार्मिक राजधानी में आर्थिक ढांचे की रीढ़ है। व्यापारियों को आर्थिक परेशानी से बचाने के लिए इस दिशा में आवश्यक कदम उठाना जरूरी था।

कमल चौहान ने क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए आमजन एवं व्यापारियों से भी अनुरोध किया कि हमने एक लंबा समय महामारी का देखा है। अब हमारी भी जिम्मेदारी है, कोरोना गाईड लाईन का कठोरता से पालन करें, मास्क लगाएं, वैक्सीन लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें ताकि अब कभी उज्जैन शहर को ऐसे लॉकडाउन का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाली का संदेश दे रहा सार्वजनिक शालिनी सत्या श्मशान, 20 वर्षों मे पौधे बने वृक्ष दे रहे छाया

Fri Jun 11 , 2021
महिदपुर, अग्निपथ। पवित्र क्षिप्रा तट स्थित सार्वजनिक शालिनी मुक्तिधाम सत्या श्मशान में आज से 20 वर्षों पूर्व महिदपुर की दबंग पूर्व विधायक स्व. डॉ. कल्पना परुलेकर के सद्प्रयासों से आमजन की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए अंतिम संस्कार हेतु सर्वसुविधा युक्त श्मशान के विकास का बीड़ा उठाया और उसका विकास […]