पूर्व मंडल अध्यक्ष कर रहा था अवैध शराब का कारोबार; सायबर टीम ने साथी के साथ पकड़ा

उज्जैन, अग्निपथ। अवैध शराब कारोबार की सूचना मिलने पर रविवार देर रात सायबर टीम ने दबिश देकर हजारों रुपये की देशी-विदेशी शराब बरामद की है। अवैध कारोबार भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष कर रहा था। जिसे साथी के साथ गिरफ्तार किया गया है।

नरवर थाना क्षेत्र के हरनावदा मार्ग पर एक मकान से अवैध शराब कारोबार होने की सूचना पर सायबर प्रभारी प्रतीक यादव ने अपनी टीम के साथ दबिश दी और देवनारायण पिता सुन्दरलाल जायसवाल को उसके साथी गेंदालाल पिता दुलजी के साथ हिरासत में लिया। दोनों अवैध शराब का कारोबार कर रहे थे। उनके यहां से 100 लीटर से अधिक की देशी-विदेशी शराब बरामद की।

पूछताछ और जांच में सामने आया कि देवनारायण भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुका है और वर्तमान में कार्यकर्ता है। लॉकडाउन के बाद उसने शराब का अवैध काम शुरू कर दिया था। सायबर टीम ने दोनों को नरवर थाना पुलिस के सुपुर्द किया। जहां पुलिस ने आबकारी एक्ट अधिनियम का प्रकरण दर्ज कर सोमवार दोपहर न्यायालय में पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरों के उस पार: बधाई उज्जैन, शाबास प्रशासन..!

Mon Jun 21 , 2021
योग दिवस के अवसर पर आयोजित कोविड वैक्सीन के महाअभियान को लेकर उज्जैन जिले ने काफी उत्साह दिखाया। प्रदेश सरकार ने उज्जैन जिले को 60 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया था। कलेक्टर उज्जैन ने इस लक्ष्य को बढ़ाकर 75 हजार किया था। किन्तु उज्जैन जिले के सभी […]