खबरों के उस पार: बधाई उज्जैन, शाबास प्रशासन..!

योग दिवस के अवसर पर आयोजित कोविड वैक्सीन के महाअभियान को लेकर उज्जैन जिले ने काफी उत्साह दिखाया। प्रदेश सरकार ने उज्जैन जिले को 60 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया था। कलेक्टर उज्जैन ने इस लक्ष्य को बढ़ाकर 75 हजार किया था। किन्तु उज्जैन जिले के सभी नागरिक बधाई के पात्र हैं जिन्होंने अपनी जागरूकता का परिचय दिया।

उज्जैन जिला वैक्सीनेशन के मामले में एक लाख के आंकड़े को पार कर गया है। सुबह से ही वैक्सीनेशन को लेकर सभी दूर एक उत्साह का माहौल नजर आ रहा था। इस मौके पर प्रशासन भी शाबासी का हकदार है। जिले के मुखिया आशीष सिंह के मार्गदर्शन में टीकाकरण को लेकर ऐतिहासिक कार्य हुआ है जिसका परिणाम यह रहा कि उज्जैन जिला पूरे मध्यप्रदेश वैक्सीनेशन के मामले में चौथे क्रम पर रहा है। पहला स्थान इंदौर ने तथा दूसरा स्थान भोपाल ने हासिल किया है। हालांकि इन दोनों ही जिलों की आबादी उज्जैन की तुलना में बहुत अधिक है।

आबादी के मान से देखा जाये तो उज्जैन में यह आंकड़ा अपने आप में एक बहुत बड़ा रिकार्ड है। सभी के संयुक्त प्रयासों से यह रिकार्ड बन सका है। इस रिकार्ड के बाद निश्चित रूप से जिला कलेक्टर के नंबर भोपाल में बढऩा तय है। एक बार फिर उज्जैन जिले के हर उस नागरिक को बधाई जिसने टीकाकरण में बढ़चढक़र हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाइक सवार पर चढ़ा ट्रक, पोटली में बांधना पड़ा शव

Mon Jun 21 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। उन्हेल-उज्जैन मार्ग पर सोमवार सुबह बाइक सवार पर तेज रफ्तार ट्रक चढ़ गया। मृतक का शव पुलिस को पोटली में बांधकर उठाना पड़ा। ट्रक छोडक़र चालक मौके से भाग निकला था। उन्हेल टीआई डीएल जोगावत ने बताया कि एसआर पेट्रोल पंप बडकेश्वर मंदिर के पास नागदा की ओर […]