पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह डोडिया ने दी अस्पताल के लिए लाखों रुपए की जमीन दान

पोलायकलां, अग्निपथ। समीपस्थ ग्राम खड़ी डोडिया में पूर्व विधायक के सहयोग से 45 लाख रुपए की लागत से उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होगा। गुलाना के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह डोडिया ने ग्राम खड़ी के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक सार्थक कदम बढ़ाते हुए कलेक्टर दिनेश जैन के सम्मुख अपनी निजी भूमि दान करके अपने ग्राम में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का बीड़ा उठाया है।

बहुत दिनों से ग्राम पंचायत खड़ी में आम नागरिकों को उपस्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए ग्राम के समीप शासकीय भूमि उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। परंतु हमेशा अपना पूरा जीवन परोपकार के कार्य में लगा करके 10 वर्षों तक गुलाना क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह डोडिया के द्वारा एक कदम और परोपकार के कार्य की और बढ़ाते हुए।

ग्रामीणों की सुविधा को दृष्टिगत रखकर ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों की सहमति से बस स्टैंड के समीप ही अपनी निजी भूमि में से 10 हजार वर्ग फीट भूमि दान पत्र के माध्यम से उपस्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए दान दी गई। जहां पर प्रशासन के द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अब उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जाएगा।

45 लाख रुपए की लागत से होगा उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण

ग्राम खडी में आम नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से प्रशासन के द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए 45 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। जिसके तहत ग्राम में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण किया जाएगा ।कई दिनों से ग्रामीणों की मांग थी कि ग्राम में ही उप स्वास्थ्य केंद्र भवन बनाया जाए ।क्योंकि पुराना भवन 30 बाय 30 में ही बना हुआ था । और काफी जर्जर अवस्था में हो गया था। वहां पर उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। परंतु पूर्व विधायक लक्ष्मणसिंह डोडिया के भूमि दान देने से अब उप स्वास्थ्य केंद्र बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है । और आम नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन के द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा।

भूमि पूजन किया

उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए मंगलवार को ग्राम खड़ी में सभी नागरिकों की उपस्थिति में भवन निर्माण के कार्य का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह डोडिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विधायक डोडिया ने कहा कि मेरा पूरा जीवन परोपकार के कार्य मैंने समर्पित कर दिया है। विगत 10 वर्षों से मेरे द्वारा गुलाना क्षेत्र के विधायक के तौर जनता ने मुझे अपना अमूल्य वोट देकर के प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया। और मेने जनता की उम्मीदों पर खरा उतरकर जनता के हित में अनेक परोपकार के कार्य किए है ।और आम नागरिकों को बहुत सारी सौगातें दी है मेरे द्वारा कभी भी विधायक पद पर रहते हुए घमंड नहीं किया।

नागरिकों ने माना आभर

खड़ी के नागरिक हुकम सिंह पाटीदार राजेंद्र सक्सेना योगेंद्र सिंह डोडिया सरपंच अरुण मालवीय सहित सभी ग्रामीणों ने विधायक डोडिया का आभार माना। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक ने बस स्टैंड स्थित अपने कीमती जमीन में से परोपकार की भावना ले करके आम ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लाखों रुपए की जमीन दान में दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘अग्निपथ’ पर चलते हुए आज 35वें वर्ष में प्रवेश

Wed Nov 30 , 2022
अपने जीवन की अंतिम सांस तक पत्रकारिता के मूल्यों के लिये, पत्रकारिता धर्म के लिये जीवन समर्पित करने वाले देश के मूर्धन्य पत्रकार, दैनिक अग्निपथ के संस्थापक हमारे पितृ पुरुष स्वर्गीय ठाकुर शिवप्रताप सिंह द्वारा रोपित यह अग्निपथ रूपी पौधा आज अपनी उम्र के 34 बसंत पार कर 35वें वर्ष […]

Breaking News