प्रतिबंधित गांजे जैसे पदार्थों को बेच रही है ई कॉमर्स कंपनियां : अग्रवाल

ई कॉमर्स कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कैट ने दिया धरना

उज्जैन, अग्निपथ। ई कॉमर्स जैसी कंपनियां प्रतिबंधित गांजे जैसे नशीले पदार्थ और अश्लील साहित्य बेचकर भारतीय परिवारों को तोडऩे का काम कर रही है। इन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

उक्त मांग भाजपा नेता और नई पेठ व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कैट द्वारा विक्रमादित्य मार्केट के सामने बियाबानी चौक पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए की।

उन्होंने कहा कि ई कॉमर्स कंपनियों की वजह से छोटे और घरेलु बाजार के व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। धरने को संबोधित करते हुए संभागीय अध्यक्ष मोहन खंडेलवाल ने कहा कि अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों ने व्यवसाय को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। ग्राहकों के बीच व्यापारियों को मुनाफाखोर साबित करने का काम किया है। इन पर सरकार को तत्काल ही प्रतिबंध लगाना चाहिए।

इस दौरान कैट के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि इन कंपनियों के द्वारा अमोनिया नाइट्रेट जैसी पदार्थ बेचे जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आतंकियों ने सैनिकों पर पुलवामा जैसा अटैक किया है।

इस दौरान बंबाखाना व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष वरूण शर्मा, मंडी के व्यापारी बाबूलाल सिंहल, समरेश अग्रवाल, वीडी मार्केट एसोसिएशन के सदस्य मनीष चौधरी, प्रसन्न जैन, संभागीय जिला प्रभारी मोदी अवतंस जैन, संभागीय संयोजक मनोहर भालेराव, आटो पाट्र्स एसोसिएशन के अनिल राठौर, वरिष्ठ व्यापारी ज्ञानेंद्र धामानी, विक्रम चित्तौड़ा, आशीष नाटानी, राहुल धामानी, शिव कुमार विजयवर्गीय, गौरव पौरवाल, भगवान गोयल,यश जैन,सुनील कुमार अग्रवाल, राजेंद्र जैन,दिलीप बरबोटा, कृष्ण मुरारी सोमानी,अशोक अग्रवाल,मुकेश पाटीदार,मनीष अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाम नहीं लिया तो जिलाध्यक्ष पर बंदूक तानी..?

Wed Nov 24 , 2021
(चित्र में मास्क पहने दिख रहा है सांसद प्रतिनिधि गुड्डू पांडे) उज्जैन, अग्निपथ। सांसद ने आज ग्राम कायथा में सडक़-शौचालय आदि का भूमि पूजन किया। जहां पर उनके प्रतिनिधि ने नशे की हालत में भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा पर बंदूक तानने की असफल कोशिश की। कारण यह था कि जिलाध्यक्ष ने […]

Breaking News