प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता ने ऑक्सीजन रिफलिंग सेंटर पर हंगामा किया, केस दर्ज

उज्जैन,अग्निपथ। कांग्रेस नेत्री नूरी खान के खिलाफ सोमवार को नानाखेड़ा पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने रविवार रात इंदौर रोड पर ऑक्सीजन रिफलिंग सेंटर पर हंगामा कर महामारी एक्ट का भी उल्लंघन किया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता और अल्पसंख्यक आयोग सदस्य नूरी खान रविवार रात करीब 10 बजे इंदौर रोड तपोभूमि स्थित ऑक्सीजन रिफलिंग सेंटर पहुंची। यहां सिलेंडर भरवाने के लिए लगी लाईन को देख उन्होंने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि सेंटर पर 22 टन ऑक्सीजन आई, लेकिन यहां सिर्फ 6 टन वितरित कर रहे है, शेष मंदसौर, रतलाम, देवास व भोपाल भेज रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि जिले के अस्पतालों, घरों में इलाज करवा रहे मरीज बड़े सिलेंडर भरने की जगह ऑक्सीजन की कालाबाजारी की जा रही है। नतीजतन ऑक्सीजन की कमी से लोगों की मौत हो रही है। नूरी खान द्वारा सेंटर पर हंगामे के कारण काफी भीड़ एकत्रित हो गई।

इसका वीडियो सामने आने के बाद सोमवार को पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 188, 269,270 व महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर दिया। याद रहे दो दिन पहले विधायक महेश परमार सहित तीन अन्य नेताओं पर भी धरना देने के कारण केस दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिता-पुत्र घर से बेच रहे थे भांग, खरीदने आया युवक पकड़ाया

Mon Apr 26 , 2021
रंगबावड़ी में सीएसपी की दबिश, 88 किलो भांग जब्त उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना कफ्र्यू में होलसोल किराना दुकानों को छोडक़र सभी दुकानें बंद रखने के आदेश जारी किये गये हैं। उसके बावजूद नानाखेड़ा क्षेत्र में भांग की दुकान संचालित करने वाले पिता-पुत्र घर से भांग बेचने का काम कर रहे थे। […]