प्रदेश पुलिस मुखिया ने पूछा, बीट में कैसे करते हो काम?

सुबह किया कंट्रोल रुम का निरीक्षण, शाम को जीवाजीगंज थाने पहुंचे डीजीपी

उज्जैन, अग्निपथ। प्रदेश पुलिस के मुखिया तीन दिनों के दौरान पर कानून व्यवस्था की नब्ज देखने के लिये आये हुए है। गुरुवार शाम अचानक जीवाजीगंज थाने पहुंचे और पुलिसकर्मियों से पूछा बीट में किस तरह से काम करते हो। इससे पहले सुबह उन्होने कट्रोल रुम का निरीक्षण कर राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक की थी।

डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना बुधवार रात 11.30 बजे तीन दिनों के दौरान पर आफिसर्स मेस पहुंचे थे। गुरुवार शाम 4 बजे वह अचानक जीवाजीगंज थाने पहुंच गये। स्टॉफ उनके दौरे को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद था। सीएसपी एआर नेगी और थाना प्रभारी गगन बादल ने उनका अभिवादन किया। डीजीपी ने सबसे पहले अपराध रजिस्टर चेक किया। उसके बाद आरक्षक से लेकर एसआई से उनकी बीट के संबंध में जानकारी ली।

सभी से उनका सवाल था कि बीट में कितने क्षेत्र है और किसी तरह से काम करते हो। उन्होने हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर देखने के बाद गुंडे-बदमाशों के अपराध किस प्रकार का है, इस संबंध में एसआई और थाना प्रभारी से जानकारी ली। माल खाना, सीएसपी कक्ष, थाना प्रभारी कक्ष देखा और थाना भवन कितने साल पुराना हो चुका है, इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों से पूछा। अधिकारियों ने अंग्रेजों के जमाने का होना बताकर नये भवन का प्रस्ताव भेजने की बात कहीं। डीजीपी डेढ़ घंटे तक जीवाजीगंज थाने पर रहे और कार्यशैली से संतुष्ट होकर कहा कि बढिय़ा है। निरीक्षण के दौरान आईजी संतोष कुमार, डीआईजी अनिल कुशवाह, एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, एएसपी इंद्रजीत बकरलवार, आकाश भूरिया, सीएसपी एआर नेगी मौजूद थे।

पुलिस कट्रोल रूम का हर कक्ष देखा

सुबह 11 बजे डीजीपी सक्सेना पुलिस कंट्रोलरुम पहुंचे थे, जहां एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने उन्हे पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उसके बाद उन्होने पुलिस अधीक्षक कक्ष देखा और पूरे भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीएनएस कक्ष, रेडियो शाखा, रिकार्ड शाखा और अन्य कक्षों का जायजा लिया। वह पुलिस कंट्रोल रुम की व्यवस्था देख काफी संतुष्ट थे। दोपहर में उन्होंने जिले के राजपत्रित अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान आगामी पंचायत और निकाय चुनावों के दौरान कानून व्यवस्था को ओर मुस्तैद बनाये रखने के दिशा निर्देश जारी किये।

पुलिस प्रशासन की प्रशंसा

राजपत्रित अधिकारियों की बैठक के बाद डीजीपी ने मीडिया से कुछ देर बात की। उन्होने कहा कि उज्जैन पुलिस ने कोरोना काल के दौरान काफी अच्छा काम किया है। प्रशासन के साथ मिलकर संक्रमण को रोकने में भूमिका महत्वपूर्ण रही है। हर बड़े आयोजन पर पुलिस काफी अच्छा काम कर रही है। पिछले दिनों महामहिम राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा भी पुलिस ने काफी जिम्मेदारी के साथ निभाया है।

आज सुबह भस्मारती में होगे शामिल

आज सुबह डीजीपी सक्सेना बाबा महाकाल के दरबार पहुंचकर भास्मारती में शामिल होगें। कुछ देर मंदिर में रुकने के बाद बाबा के दर्शन कर आफिसर्स मेस लौटेगें। दोपहर में संभाग स्तर के एसपी और एएसपी के साथ राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दिशा निर्देश जारी करेगें। पंचायत चुनावों को शांति के साथ करने पर विशेष फोकस रहेगा। उसके बाद वह एक बार फिर जिले के किसी भी थाने का औचक निरीक्षक कर सकते हंै। शनिवार सुबह भोपाल के लिये रवाना होगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

60 वर्ष से अधिक के पूर्व विद्यार्थी मिले, खेली गधा मार-सितोलिया

Thu Jun 2 , 2022
शासकीय देवासद्वार मराठी माध्यमिक विद्यालय पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन में देशभर से 70 से अधिक पूर्व विद्यार्थी आए, अपने अनुभव साझा किये उज्जैन, अग्निपथ। 2 जून को सुबह 10 बजे पूर्व छात्र सम्मेलन प्रारम्भ हुआ। इस सम्मेलन मे देशभर से लगभग 70 से अधिक पूर्व विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम सत्र […]