प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए महाकाल के नाम सौंपा ज्ञापन

उज्जैन। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का मंगलवार को उज्जैन आगमन हो रहा है। इसके पूर्व मप्र कार्यभारित कर्मचारी एवं स्थाईकर्मी श्रमिक महासंघ ने प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए भगवान महाकाल के नाम ज्ञापन सौंपा। हालांकि ज्ञापन सहायक प्रशासक को मंदिर के बाहर सौंपा।

मप्र कार्यभारित कर्मचारी एवं स्थाईकर्मी श्रमिक महासंघ से संबद्ध सैंकड़ों पीएचई विभाग के विनियमित कर्मचारी ज्ञापन सौंपने के दौरान महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। वीआईपी गेट के बाहर सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा गया। भगवान महाकाल के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश शासन के विभिन्न विभागों में कार्यरत विनियमित कर्मचारियों को मप्र सरकार द्वारा नियमित करने का कई बार आश्वासन दिया गया। लेकिन उनको नियमित नहीं किया गया। बाबा महाकालेश्वर से प्रार्थना है कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को सद्बुद्धि दें।

इस अवसर पर महासंघ के प्रदेश महामंत्री दिलीप चौहान, प्रदेश सचिव राजेन्द्र वर्मा, जिलाध्यक्ष ओपी रघुवंशी, विनोद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, राजेन्द्र वैद्य, अमरदीप सक्सेना, मांगीलाल पाटीदार, असलम खान, बाबूलाल, मांगीलाल चौहान, मुकेश ठाकुर, सतीश मूसले, कैलाश सेन, रमेश मालवीय, रमेश गंगेड़ी, आकाश मालवीय, बद्री हलका, सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्राह्मण समाज ने किया थाने का घेराव

Mon Jan 11 , 2021
प्राचार्य केे घर पर पथराव करने वालों पर प्रकरण दर्ज करने की मांग शाजापुर, अग्निपथ। बालकृष्ण शर्मा नवीन शासकीय कॉलेज प्राचार्य के घर पर पथराव करने के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर रविवार रात ब्राह्मण समाज के लोगों ने लालघाटी थाने का घेराव किया। […]