प्रशासन ने सुधारी गलती, जीत का दिया प्रमाण पत्र

ग्राम पंचायत रामपुरिया में तीसरे नंबर पर आई प्रत्याशी को दे दिया था जीत का प्रमाण पत्र

झाबुआ, अग्निपथ। विगत 16 जुलाई को जिले के पेटलावद विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रामपुरिया में हुई सरपंच पद की गणना में पीठासीन अधिकारी की गलती से चुनाव में तीसरे नंबर पर रहने वाले उम्मीदवार सीमा डोडियार को विजयी घोषित कर दिया गया था।

बाद अगले दिन 17 जुलाई को उक्त प्रत्याशी को जीत का प्रमाण-पत्र भी निर्वाचन अधिकारी के हस्ताक्षर युक्त प्रदान किया गया। जिसके बाद वास्तविक रूप से गणना अनुसार सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाली कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी श्रीमती रंगा पति अनिल निनामा के साथ ग्राम के सैकड़ों ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर को आवेदन देकर सारणीकरण मेंं सुधार की मांग रखी थी।

सुधार कर जीत का प्रमाण-पत्र प्रदान किया

निर्वाचन आयोग के कार्य में बरती गई इस बड़ी लापरवाही को मीडिया द्वारा प्रमुखता से समाचार-पत्रों के माध्यमों से उजागर किया गया। जिसका असर यह हुआ कि वास्तविक तौर पर मतगणना में सर्वाधिक 448 वोट लाने वाली उम्मीदवार रंगा निनामा को तत्काल ही 20 जुलाई, बुधवार को रिटर्निंग अधिकारी पेटलावद अर्थात एसडीएम की ओर से सुधार पत्र जारी करते हुए जीत का प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

गांव में जूलूस निकाला गया

जिसके बाद विजयी प्रत्याशी का गांव के ग्रामीणों द्वारा पुष्पामालाओं से जोरदार स्वागत कर गांव मेंं जुलूस निकाला गया। ग्रामीणों द्वारा श्रीमती निनामा को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी ने हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान निर्वाचित प्रत्याशी के निवास पर पेटलावद विधायक वालसिंह मेड़ा के साथ क्षेत्र के अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी पहुंचकर बधाई देते हुए खुशी जाहिर की।

यह भी पढ़ें: हारे प्रत्याशी को दे दिया जीत का प्रमाण-पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट का झांसा देकर खाते से उड़ाये 71 हजार

Thu Jul 21 , 2022
एमपीईबी की लाइन अटेंडर के साथ धोखाधड़ी उज्जैन, अग्निपथ। एमपीईबी की लाइन अटेंडर को के्रडिट कार्ड एक्टिवेट करने का झांसा देकर शातिर बदमाश ने खाते से 71 हजार रुपये उड़ा दिये। मामले की शिकायत माधवनगर थाना पुलिस से की गई है। ज्योतिनगर एमपीईबी कालोनी में रहने वाली स्नेहलता पंवार मक्सीरोड […]