प्राइवेसी पॉलिसी: दिल्ली HC से WhatsApp को झटका, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग वाले नोटिस पर रोक से इनकार

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर व्हाट्सऐप को झटका दिया है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने प्राइवेसी पॉलिसी मामले में सूचना देने के लिए फेसबुक, व्हाट्सऐप को दिए गए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के नोटिस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। बता दें कि जांच के सिलसिले में व्हाटसऐप को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने 4 जून को नोटिस जारी किया था।

न्यायमूर्ति अनूप जयराम भम्भानी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि जांच में और कदम उठाने पर रोक लगाने का अनुरोध करने वाली एक अर्जी पहले ही दायर की जा चुकी है जिसमें सीसीआई के महानिदेशक को नोटिस जारी किया गया। इस पर खंडपीठ ने छह मई को कोई अंतरिम राहत नहीं दी और इस पर सुनवाई के लिए नौ जुलाई की तारीख तय की थी।

पीठ ने 21 जून को दिए आदेश में कहा, ‘हमने यह भी पाया कि पहले दायर अर्जी और मौजूदा अर्जी में एक जैसी बातें कही गयी हैं। पहले की वजहों के चलते हम इस वक्त आठ जून के नोटिस पर रोक लगाना उचित नहीं समझते। इस आदेश की प्रति बुधवार को उपलब्ध करायी गई।’

यह मामला एकल पीठ के आदेश के खिलाफ फेसबुक और व्हाट्सऐप की अपीलों से संबंधित है। एकल पीठ ने व्हाट्सऐप की नई निजता नीति की जांच का सीसीआई द्वारा आदेश देने के खिलाफ उनकी याचिकाओं को खारिज कर दिया था। हाईकोर्ट ने इससे पहले अपीलों पर नोटिस जारी किया था और केंद्र से जवाब देने को कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जेल से बाहर आएंगे हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला, जेबीटी घोटाले में हुई थी जेल

Wed Jun 23 , 2021
नई दिल्ली। हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला जल्दी ही जेल से बाहर आ सकते हैं। चौटाला को जेबीटी भर्ती घोटाले में जेल हुई थी। तिहाड़ जेल प्रशासन ने उनके वकील अमित साहनी को बताया कि चौटाला की सजा पूरी हो चुकी है और वह स्पेशल परमिशन के हकदार हैं। […]