शोपियां मुठभेड़ः दो आतंकियों का हुआ खात्मा, दो जवान घायल

जम्मू। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार शाम शुरू हुई आतंकियों से मुठभेड़ में अब तक दो आतंकी मारे गए हैं। ऑपरेशन में सेना के दो जवान घायल हो गए हैं। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। एहतियातन जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है।

इमाम साहिब के कनिगाम गांव में शुक्रवार को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरा। इस दौरान घेरा सख्त होता देख सेब के बगान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

कुछ देर की फायरिंग के बाद दूसरी ओर से फायरिंग आनी बंद हो गई। इसके बाद सुरक्षाबलों ने सभी प्रवेश व निकास द्वार को सील कर दिया। साथ ही फ्लड लाइट भी स्थापित कर दिए ताकि आतंकी भाग न निकले। देर रात आतंकियों ने सुरक्षा घेरा तोड़कर भागने की कोशिश की। इससे दोबारा मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली। सूत्रों का कहना है कि मारा गया अल-बदर का स्थानीय आतंकी है। इसके बाद शनिवार सुबह फिर से मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान एक अन्य आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली। मारे गए आतंकी की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसान संगठनों की आज दोपहर दो बजे बैठक, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की सभी लाइन बंद

Sat Dec 26 , 2020
नई दिल्ली। दिल्ली की कई सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों का आंदोलन आज 32वां दिन है। सरकार और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन सभी बेनतीजा रहीं है। सरकार के वार्ता के नए प्रस्ताव पर किसान संगठन आज फैसला ले […]

Breaking News