प्रेम विवाह से नाराज पिता ने घर से निकाला तो बेटे ने कर दी हत्या

खेत की टापरी में मिली थी पिता की खून से लथपथ लाश

धार, अग्निपथ। बाग थाने के ग्राम खंडलाई में गत 11 फरवरी को हुई एक अधेड़ की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। इस हत्या में मृतक का बेटा ही आरोपी निकला है। दरअसल बेटे ने गांव की लडक़ी से दो माह पूर्व प्रेम विवाह कर लिया था। इस बात से नाराज पिता ने बेटे और बहू दोनों को घर से निकाल दिया था। इसके बाद से बेटा पीथमपुर में रहकर मजदूरी कर रहा था। इससे नाराज चल रहे बेटे ने 11 फरवरी को मौका पाकर पिता की निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस ने बेटे को गिरफतार कर लिया है।

एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने घटना की जांच के लिए एएसपी देवेंद्र पाटीदार व एसडीओपी दिलीपसिंह बिलवाल के मागर्दर्शन में टीआइ बाग रणजीतसिंह बघेल की टीम गठित की। आरोपी की पतारसी के लिए एसपी सिंह ने 5 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की। जांच के दौरान मृतक के मोबाइल की डिटेल व परिवार के लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृतक मांगीलाल का लडक़ा संजय बघेल जो कि पीथमपुर में मजदूरी करता है। इसका दो माह पूर्व पिता मांगीलाल से विवाद हुआ था।

मतक मांगीलाल के बेटे संजय से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी संजय ने बताया मोहल्ले से ही एक लडक़ी को भगाकर अपनी इच्छा से शादी करने से पिता नाराज था। इस कारण पिता मांगीलाल ने दो माह पूर्व दोनों पति-पत्नी को घर से बाहर कर दिया था। इसी बात को लेकर आरोपी बेटे संजय ने पिता मांगीलाल की हत्या कर दी।

इनका रहा योगदान

इस हत्याकांड का खुलासा करने और गिरफतारी में टीआइ बघेल, उाअरइ बालसिंह ठकराव, गिलदारसिंह बघेल, एएसआइ दशरथसिंह चौहान, प्रधान आरक्षक कैलाश गेहलोद, आरक्षक शहादर, साइबर सेल टीम धार का सराहनीय कार्य रहा।

यह है मामला

गत 11 फरवरी को बाग थाने पर सूचना मिली कि ग्राम खंडलाई में अज्ञात आरोपी द्वारा मांगीलाल पिता माधवसिंह बघेल निवासी खंडलाई की खून से सनी लाश खेत पर बनी टापरी के अंदर पड़ी है। आरोपी ने बताया कि रात के समय कुल्हाडी से हमला कर दिया था। हालांकि इस दौरान पिता की मौत नहीं होने व गंभीर स्थिति होने के चलते संजय गांव से कुक्षी चला गया था, ताकि किसी को शंका नहीं हो। । पुलिस ने मौका मुआयना कर प्राथमिकी दर्ज की और मामला जांच में लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेमावर दर्शन करने जा रहे दंपत्ति व बेटी की सडक़ हादसे में मौत

Sat Feb 18 , 2023
अंधगति से जा रहे चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर देवास, अग्निपथ। जिले के इंदौर-बैतूल हाइवे पर दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। जिले के खातेगांव से दर्शन करने के लिए नेमावर जा रहे बाइक पर सवार दंपति व उनकी बेटी को चार पहिया वाहन के चालक ने अंधगति से वाहन […]

Breaking News