नेमावर दर्शन करने जा रहे दंपत्ति व बेटी की सडक़ हादसे में मौत

अंधगति से जा रहे चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर

देवास, अग्निपथ। जिले के इंदौर-बैतूल हाइवे पर दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। जिले के खातेगांव से दर्शन करने के लिए नेमावर जा रहे बाइक पर सवार दंपति व उनकी बेटी को चार पहिया वाहन के चालक ने अंधगति से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई, इसकी सूचना मिलते ही खातेगांव मेंं शोक की लहर छा गई।

जानकारी के अनुसार जिले के खातेगांव निवासी राजेश हरिशंकर राठौर उम्र 50 वर्ष उनकी पत्नी सुनीता राठौर उम्र 45 वर्ष व बेटी वैशाली राठौर उम्र 18 वर्ष के साथ बाइक से नेमावर सिद्धनाथ महादेव के दर्शन करने जा रहे थे। उनकी बाइक जब रामनगर के समीप पहुंची तो सामने की ओर से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रहे चार पहिया वाहन के चालक ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भारी भीड़ लग गई, बाद में एंबुलेंंस की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान पति-पत्नी ने दम तोड़ दिया। पति-पत्नी के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बेटी ने रास्ते में तोड़ा दम

वैशाली को प्राथमिक उपचार के बाद हरदा रैफर कर दिया गया लेकिन गंभीर चोट होने के कारण रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। हरदा में बेटी का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया है कि मृतक राजेश खातेगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स व रिपेयरिंग का व्यवसाय करते थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रैक्टर के रुपए देने जा रहे युवक पर कट्टे से फायर कर रुपए से भरा बैग छीना

Sat Feb 18 , 2023
गोली लगने से युवक घायल, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज नलखेड़ा, अग्निपथ। ट्रैक्टर के रुपए देने जा रहे युवक पर देसी कट्टे से फायर कर दिया जिससे युवक गंभीर घायल हो गया जिस 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल ले जाया गया घटना के बाद आरोपी रुपयों से भरा बैग […]