मांडू घमने जा रहे छात्र-छात्राओं की बाइक को कार ने मारी कट, युवती की मौत, तीन घायल

हादसे

परिजनों को बिना बताए जा रहे थे मांडू

धार, अग्निपथ। जिले के बगड़ी में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में युवती की मौत हो गई है। जबकि तीन युवक घायल हुए है। पीथमपुर से दोस्तों का एक ग्रुप मांडू घूमने जा रहा था। इसी बीच हादसा हो गया। एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को नालछा से स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से धार जिला अस्क्रपताल में रैफर कि गया। युवती के सिर में अधिक चोट आने से उसने रास्ते में ही दम तोड दिया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया है साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

मृतका प्राची के दोस्त गौरव पटेल ने बताया हम सभी पीथमपुर के रहने वाले है और कॉलेज स्टूडेंट है। शुक्रवार को हम 7 लोगों का ग्रुप मांडू के लिए तीन बाइक से निकला था। लेकिन मांडू पहुंचने से पहले रास्ते में बगड़ी के आसपास सामने से आ रही कार ने कट मार दी। इस कारण दो बाइक सडक़ से नीचे उतरकर गिर गई। इस कारण प्राची की मौत हुई है।

जबकि दीपांशु सिंह, रोहित वर्मा और प्रवेश पाटीदार सभी निवासी पीथमपुर घायल हुए है। इनके अलावा मुझे भी सिर में चोट आई है। हादसे के बाद सभी को धार के जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। वहीं युवती प्राची का पोस्टमार्टम कर आगे की जांच शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेप की शिकार 12वीं की छात्रा इसलिए करने लगी चोरी

Fri Dec 16 , 2022
बेटी पर नजर रखी, सख्ती की तो सुनाई ब्लैकमेलिंग की दास्तां… इंदौर, अग्निपथ। इंदौर की छत्रीपुरा पुलिस ने एक 16 साल की नाबालिग लडक़ी से रेप और ब्लैकमेल के मामले में बदमाश को गिरफ्तार किया है। समाजवादी इंदिरा नगर निवासी छात्रा निजी स्कूल में 12वीं में पढ़ाई करती है। छात्रा […]