फरार आरोपी को नही मिली कोर्ट से राहत, आलीशान बिल्डिंग पर चली जेसीबी

महिलाओं ने कहा आत्महत्या कर लेंगे, पुलिस ने कहा तुम्हारी मर्जी

उज्जैन,अग्निपथ। सट्टा केस में फरार ईनामी आरोपी रवि पमनानी की तीसरी संपत्ति पर बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस और नगर निगम ने उसके गीता कॉलोनी स्थित आलीशान मकान को नेस्तानाबूत कर दिया। कार्रवाई के विरोध में परिवार ने हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी,लेकिन राहत नहीं मिली और जेसीबी घर पहुंची तो महिलाओं ने आत्महत्या की धमकी दे दी,किंतु पुलिस के आगें उनकी एक न चल सकी।

सर्वविदित है गीता कॉलोनी निवासी पमनानी बड़ा सट्टा खाईवाल है। 2 जुलाई को घर से सट्टा पकड़ाने के बाद से वह फरार है। उसका पता लगाने के लिए एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने 10 हजार रुपए ईनाम घोषित किया। बावजूद सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने उसकी संपत्ति का पता लगाया। नानाखेड़ा क्षेत्र में ऑफिस व सिंधी कॉलोनी में दो मंजिला अवैध मकान मिलने पर 12 जुलाई को पुलिस व नगर निगम ने उसे ध्वस्त कर दिया था। गीता कॉलोनी की बिल्डिंग को बचाने के लिए पमनानी परिवार ने हाईकोर्ट में गुहार लगा दी थी।

नतीजतन मंगलवार को कार्रवाई करने जाने पर पमनानी परिवार ने हाईकोर्ट का आदेश बता दिया। कोर्ट द्वारा कार्रवाई से पहले जांच के निर्देश देख पुलिस व नगर निगम ने दस्तावेजों की जांच की और अवैध निर्माण पाए जाने पर बुधवार सुबह पमनानी के आलीशान मकान पर बुलडोजर चला दिया।

मकान देख भौचक रह गए लोग

खास बात यह है कि पमनानी का आलीशान मकान देख लोग उसे बड़ा व्यवसायी मानते थे। बावजूद अंदर का नजारा उनकी कल्पना से परे था। कार्रवाई से पहले पुलिस,निगम गैंग और मीडियाकर्मी घर में गए तो जिस तरह से महंगे सामानों से सजावट की गई थी वह देखकर भौचक रह गए।

महिलाओं की धमकी काम नहीं आई

बिल्डिंग तोडऩे के लिए जैसे ही सुबह सीएसपी विनोद कुमार मीणा मातहत व नगर निगम टीम के साथ पमनानी के घर पहुंचे। महिलाओं ने विरोध करते हुए आत्महत्या की धमकी दे दी। इस पर पुलिस ने उन्हें स्वेच्छानुसार काम की सलाह देते हुए हटने का कहा। नहीं मानने पर मौके पर तैनात महिला पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बलपूवर्क हटा दिया।

मकान पर चला बुलडोजर

उल्लेखनीय है पमनानी करीब एक दशक से बड़े स्तर पर सट्टा कर रहा हैं। करोड़ों रुपए कमाने के बाद उसने कई जगह संपत्ति बना ली। चार माह से वह गीता कॉलोनी के आलीशान मकान में सट्टा कर रहा था। 2 जुलाई को उसके घर से छह लोग को सट्टा लिखते पकड़ाए थे। मौके से 21.25 लाख रुपए,2 करोड़ के जेवरात और करोड़ों का हिसाब भी मिला,लेकिन पमनानी फरार हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक ही गर्भवती के बताए दो अलग-अलग ब्लड ग्रुप

Wed Jul 13 , 2022
चिंता में परिजन कौन सी रिपोर्ट सही शाजापुर, अग्निपथ। क्या एक ही व्यक्ति के दो अलग-अलग ब्लड ग्रुप हो सकते हैं? बिल्कुल भी नहीं, परंतु शाजापुर के जिला अस्पताल और निजी पैथोलॉजी ने एक गर्भवती महिला के मामले में यह कर दिखाया है। ऐसे में गर्भवती महिला के परिजन सकते […]