फरार बदमाश करने वाले थे बैंक डकैती, जुलूस निकालकर भेजा जेल

चवन्नी-अठन्नी गैंग के पांच और साथी धराए, दो फरार

उज्जैन,अग्निपथ। चवन्नी अठन्नी गिरोह ने आगर रोड की एक बैंक को फिर निशाना बनाने का प्रयास किया है। हालांकि चिमनगंज पुलिस ने पांच बदमाशों को वारदात से पहले दबोच लिया,लेकिन उनके दो साथी फरार हो गए। गिरफ्त में आए बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार को ढोल के साथ जुलूस निकालने के बाद जेल भेज दिया।

मंगलनगर निवासी महेश उर्फ अठन्नी देर रात मोहन नगर का जितेंद्र जादौन उर्फ जीतू, गायत्रीनगर का दीपक चौहान, मंगलनगर का सूरज बागरी उर्फ जूड्डा राहुल यादव व गांधी नगर का सोनू उर्फ पल्सर व लक्की बरगुंडा के साथ आगर रोड स्थित आरबीएल बैंक को डकैती डालने की तैयारी कर रहा था। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर चाकू,लोहे की राड मिर्च पाऊडर के साथ पांच को दबोच लिया, लेकिन सरगना महेश और लक्की फरार हो गए। पकड़ाए बदमाशों के अपराधिक रिकार्ड को देखते हुए पुलिस ने उठक बैठक करवाते हुए ढोल के साथ क्षेत्र में जुलूस निकाल और फिर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

एक में बचे दूसरी में फंसे

सर्वविदित है चवन्नी अठन्नी गिरोह के विजय उर्फ बैल, सचिन उर्फ बच्चा, ऋतुराज उर्फ बाटली व विक्की सोमवार देर रात पुलिस की गिरफ्त में आए थे। आरोप है कि चारों बैंक ऑफ इंडिया में डकैती डालने जा रहे थे। धरपकड़ के दौरान जीतू, सूरज, राहुल, सोनू दीपक के साथ ही महेश और लक्की के हाथ नहीं आने पर पुलिस ने केस दर्ज कर सातों को फरार घोषित कर दिया था।

सोशल मीडिया से दहशत

पुलिस रिकार्डनुसार गिरोह दहशत फैलाने के लिए सोश्यल मीडिया पर हथियार के साथ और वारदात करते हुए पोस्ट डालते है। गिरोह ने हाल ही में पिस्टल के साथ धमकी देते हुए वीडियो पोस्ट किया था। मामला सुर्खियों में आने पर पुलिस ने कुछ बदमाशों को पकडक़र चेतावनी देकर छोड़ा तो उन्होंने बैंक में डकैती की तैयारी कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिल्टन टॉवर पर आयुक्त ने करवाया 5 हजार का जुर्माना

Tue Jun 14 , 2022
माधव क्लब रोड पर सफाई की जांच के दौरान एक ही थेली में मिला गीला-सूखा कचरा उज्जैन, अग्निपथ। फ्रीगंज में माधवक्लब रोड पर स्थित होटल हिल्टन टॉवर पर नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता ने 5 हजार रूपए का जुर्माना करवाया है। आयुक्त सुबह इस क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण […]