हिल्टन टॉवर पर आयुक्त ने करवाया 5 हजार का जुर्माना

माधव क्लब रोड पर सफाई की जांच के दौरान एक ही थेली में मिला गीला-सूखा कचरा

उज्जैन, अग्निपथ। फ्रीगंज में माधवक्लब रोड पर स्थित होटल हिल्टन टॉवर पर नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता ने 5 हजार रूपए का जुर्माना करवाया है। आयुक्त सुबह इस क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे थे, इसी दौरान होटल के बाहर पड़ी कचरे की एक थेली पर उनकी नजर पड़ गई। इस थेली में गीला और सूखा साथ-साथ भरा हुआ था लिहाजा आयुक्त ने खुद खड़़े रहकर होटल पर जुर्माने की कार्यवाही करवाई।

यह घटनाक्रम सुबह करीब 7 बजे का है। माधव क्लब रोड पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे ननि आयुक्त अंशुल गुप्ता ने रोड किनारे की नालियों पर बने चैंबर के ढक्कन हटवाकर सफाई देखी। चैंबर की जांच करने के दौरान आयुक्त की नजर होटल हिल्टन टॉवर के पास नाली किनारे रखी नीले रंग की एक थेली पर पड़ गई। उन्होंने कर्मचारी से थेली की जांच करने को कहा।

इस थेली में होटल से निकला गीला और सूखा वेस्ट साथ भरा हुआ था। शहर की सभी होटलों के संचालकों को पहले ही चेताया जा चुका है कि उन्हें अपने यहां से निकलने वाला गीला-सूखा वेस्ट अलग-अलग थेलियों में देना है। आयुक्त ने अपने कर्मचारियों को होटल के भीतर भेजा। कर्मचारियों ने फोन पर होटल मालिक से बात की और जुर्माने के रूप में 5 हजार रूपए की रसीद काट दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चलते-चलते आ गई मौत, झाबुआ में अचानक जमीन पर गिर पड़ा शख्स

Wed Jun 15 , 2022
साढ़े 4 घंटे सडक़ पर पड़ा रहा शव झाबुआ, अग्निपथ। मौत का कोई भरोसा नहीं। मौत कभी भी, कहीं भी आ सकती है। झाबुआ में एक शख्स की ऐसी ही मौत का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स सडक़ पर पैदल […]