फाजलपुरा में मृत मिला ई-रिक्शा चालक

मौत

घायल युवक की अस्पताल में हुई मौत

उज्जैन, अग्निपथ। ई-रिक्शा चलाने वाले का शव शुक्रवार रात फाजलपुरा से बरामद किया गया। वही दुर्घटना में घायल हुए युवक की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। चिमनगंज पुलिस ने दोनों के शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराये हैं।

चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि बापूनगर में किराये से रहने वाला कुलदीप पिता कालू राठौर ई-रिक्शा चलाने का काम करता था। वह मूलरुप से देवास का रहने वाला था। देर रात मृत अवस्था में फाजलपुरा में मिलने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। परिजन जानकारी लगने पर अस्पताल पहुंच गये थे।

शनिवार सुबह मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदी था। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में घायल खंडेलवाल नगर के रहने वाले अजय पिता केदार ठाकुर की उपचार के दौरान शुक्रवार रात मौत हो गई।

26 जनवरी को कानीपुरा मार्ग पर सडक़ दुर्घटना के घायल होने के बाद से उसका उपचार चल रहा था। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका था। अब मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।

शराब के साथ पीया जहर

शुक्रवार को शराब के साथ जहर मिलाकर पीने वाले ईश्वर पिता अमरसिंह (55) निवासी ग्राम ढाबला माकड़ोन की जिला अस्पातल में मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर परिजनों के बयान दर्ज किये। इस दौरान सामने आया कि मिस्त्री का काम करता था और उसके 3 बच्चे हैं। सुबह घर से निकला था, शाम को लौटने पर उल्टियां कर रहा था। गांव वालों ने बताया कि मरने की बात कह रहा था। पुलिस ने जांच माकडोन थाने को सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तरप्रदेश के 2 बदमाशों को उज्जैन एसटीएफ ने पकड़ा

Sat Feb 5 , 2022
मुम्बई में 70 लाख की लूट कर हुए थे फरार उज्जैन, अग्निपथ। मुम्बई के मुलुंड में हुई 70 लाख की लूट में शामिल उत्तरप्रदेश के 2 बदमाशों को उज्जैन एसटीएफ की टीम गिरफ्तार करने में सफल हुई है। बदमाशों के पास से 3 लाख नगद और चौपहिया वाहन जब्त किया […]

Breaking News