फास्ट्रेक कंपनी के नाम से बेच रहा था नकली घडिय़ां

उज्जैन, अग्निपथ। मालीपुरा में जवाहर वॉच से फास्ट्रेक कंपनी के नाम से नकली घडिय़ों का कारोबार किया जा रहा है। कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने घडिय़ा जब्त कर कॉपी राइट एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। देवासगेट थाना पुलिस ने बताया कि इआईटीआर इंडिया प्रायवेट लि. कंपनी के जांच अधिकारी मयंक शर्मा निवासी इंदौर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी फास्ट्रेक कंपनी के नाम से नकली घडिय़ां मालीपुरा स्थित जवाहर वॉच से बेची जा रही है। शिकायत पर पुलिस ने मालीपुरा पहुंचकर जांच की तो 45 घडिय़ां बरामद हो गईं। दुकान संचालक राजेश साराणी निवासी इंदिरानगर को हिरासत में लिया गया और थाने लाकर पूछताछ की गई। घडिय़ों पर फास्ट्रेक कंपनी का मोनो लगाया गया था। मामला कॉपी राइट एक्ट का होने पर दुकान संचालक के खिलाफ 1957 अधिनियम एक्ट की धारा 51, 53 में प्रकरण दर्ज किया गया है।

पारिवारिक विवाद में जहर खाया, हालत गंभीर

उज्जैन, अग्निपथ। पारिवारिक विवाद को लेकर महिला ने सल्फास की गोली खा ली। हालत बिगडऩे पर परिजन उपचार के अस्पताल लाये। पुलिस ने महिला के बयान दर्जकर जांच शुरू की है। धु्रवनगर जयसिंहपुरा में रहने वाली पवित्राबाई अंतरसिंह भाट (40) को उपचार के लिये परिजन जिला अस्पताल लेकर आये थे। हालत गंभीर होने पर भर्ती किया गया है। बताया जा रहा था कि पारिवारिक बात पर विवाद हो गया था। जिसके बाद पवित्रा ने गेहूं में रखने वाली सल्फास की गोली खा ली। ड्यूटी कम्पाउंडर की सूचना पर पुलिस बयान दर्ज करने अस्पताल पहुंची थी, लेकिन हालत गंभीर होने पर बयान नहीं हो पाये। एक अन्य मामले राघवी थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरोल से रीताबाई पति प्रकाश (35) को रात में अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर अस्पताल पुलिस को सूचना दी। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया है। महिला ने जहर खाया था। जांच राघवी पुलिस को सौंपी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बडऩगर में 3 करोड़ से ज्यादा की लागत से बने बैराज का सीएम ने किया वर्चुअल लोकार्पण

Wed Sep 22 , 2021
बडऩगर, अग्निपथ। शहर में चामला नदी पर तीन करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से तैयार हुए बैराज का लोकार्पण बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लोकार्पण किया। इस बैराज का निमाण मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना के अंतर्गत किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा बुधवार को प्रदेश के 25 निकायों में […]
Shivraj virtual inaugration 22092021

Breaking News